Wednesday, March 18, 2026
spot_img
HomeBusinessMCX Technical Glitch: सोना-चांदी समेत कमोडिटी प्रोडक्ट्स में व्यापार रुका, जानिए क्यों...

MCX Technical Glitch: सोना-चांदी समेत कमोडिटी प्रोडक्ट्स में व्यापार रुका, जानिए क्यों और कैसे आई तकनीकी खराबी

MCX Technical Glitch तकनीकी खराबी के कारण मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) में ट्रेडिंग रोक दी गई है। एमसीएक्स की वेबसाइट पर कहा गया है कि बाजार सुबह 945 बजे फिर से खुलने की उम्मीद है। हालांकि अब तक ट्रेडिंग शुरू नहीं हुई है। इसके चलते कमोडिटी प्रोडक्ट्स में व्यापार नहीं हो रहा है।

कमोडिटी मार्केट के तुरंत बाद तकनीकी खराबी के कारण मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) में ट्रेडिंग रोक दी गई है। एमसीएक्स की वेबसाइट पर कहा गया है कि बाजार सुबह 9:45 बजे फिर से खुलने की उम्मीद है। हालांकि, अब तक ट्रेडिंग शुरू नहीं हुई है।

कमोडिटी मार्केट से जुड़े सहभागियों ने कहा कि एमसीएक्स पर सुबह 10:10 बजे से फिर से ट्रेडिंग शुरू होने की उम्मीद है। एमसीएक्स पर कारोबारी सप्ताह के दौरान सुबह 9:00 बजे शुरू होकर रात 11:30/11:45 बजे तक चलता है। हालाँकि, बुधवार को हुई गड़बड़ी के कारण, बाजार में सुबह 9:05 बजे खुलने के तुरंत बाद कारोबार रोक दिया गया।

‘एक्सचेंज के साथ करेंगे मीटिंग’

कमोडिटी पार्टिसिपेंट ऑफ इंडिया के प्रेसिडेंट, राकेश कुमार जैन ने कहा, “MCX पर आई तकनीकी खराबी को रिजॉल्व कर लिया गया है। हालांकि, यह खराबी क्यों और किस वजह से आई है इस मसले पर हम आज शाम या कल सुबह एक्सचेंज के साथ मीटिंग करेंगे।” उन्होंने कहा कि इस तरह की तकनीकी खराबी से व्यापार प्रभावित होता है।

दावे जरूर किए जा रहे हैं कि MCX पर ट्रेडिंग फिर से शुरू हो गई है लेकिन अब भी ब्रोकर्स के ट्रेडिंग ऐप और प्लेटफॉर्म पर लाइव फीड नहीं मिल रही है। इससे पहले पिछले साल फरवरी में एमसीएक्स पर एक गड़बड़ी आई थी जिसके कारण 4 घंटे तक ऑपरेशन बाधित रहा था। माना जा रहा था कि यह समस्या नए ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर जाने से जुड़ी थी।

बता दें कि एमसीएक्स विभिन्न सेक्टर में कमोडिटी डेरिवेटिव कॉन्ट्रेक्ट में व्यापार की सुविधा प्रदान करता है, जिनमें गोल्ड-सिल्वर, इंडस्ट्रियल मेटल , एनर्जी और कृषि उत्पाद शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular