Tuesday, February 17, 2026
spot_img
Homekhushinagarपर्वतारोही सूर्य प्रताप को नपाध्यक्ष ने किया सम्मानित

पर्वतारोही सूर्य प्रताप को नपाध्यक्ष ने किया सम्मानित

अवधनामा संवाददाता

सूर्य प्रताप ने देश का मान बढ़ाया – अध्यक्ष प्रतिनिधि

कुशीनगर। पडरौना नगरपालिका परिषद के बाबा सिद्धनाथ नगर वार्ड के पकड़ी निवासी महेंद्र मिश्र के पुत्र सूर्य प्रताप मिश्र द्वारा अफ्रीकी महाद्वीप की सर्वोच्च पर्वतीय चोटी पर भारत का तिरंगा फहराने पर नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल के निर्देशन में उनके प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल ने उनके घर जाकर अंगवस्त्र दे सम्मानित किया और शुभकामनाएं दी।

गौरतलब है कि सूर्य प्रताप मिश्र ने अफ्रीकी महाद्वीप के तंजानिया में स्थित बीस हजार फिट ऊची ज्वालामुखी पर्वत किलिमंजारो पर तिरंगा फहराया है। यह विश्व का चौथा सबसे ऊंचा ऊंचा पर्वत भी है। नपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री जायसवाल ने कहा कि पर्वतारोही सूर्य प्रकाश मिश्र द्वारा किए गए इस ऐतिहासिक कार्य से कुशीनगर जनपद सहित उत्तरप्रदेश और भारत देश का नाम भी रोशन हुआ है। भविष्य में उनकी आगामी पर्वतीय यात्रा के लिए शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने इस उपलब्धि को मील का पत्थर करार देते हुए युवाओं के लिए सूर्य प्रताप को प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां वर्तमान युवा पीढ़ी मोबाइल गेम में उलझ रही है वहीं दूसरी तरफ जनपद के युवा सूर्य प्रताप ने युवा समाज को देश का नाम रोशन करने के प्रति प्रेरित करने का सराहनीय कार्य किया है।
इस अवसर पर प्रमुख अशोक जायसवाल, नीरज मिश्रा, आलोक विश्वकर्मा, शशिकांत मिश्रा, विनय मद्धेशिया धर्मदेव सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular