पुलिस अधीक्षक के दिशानिर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मौदहा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पाक्सो व दुष्कर्म के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिस पर ₹25,000 का इनाम घोषित था।
जानकारी के अनुसार, देर रात छिमौली तिराहे से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अभिषेक त्रिवेदी व उपनिरीक्षक विनेश गौतम की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पुलिस ने बताया कि जिलेभर में अपराधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। आगामी त्योहारों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।