Friday, May 16, 2025
spot_img
HomeMarqueeराज्य महिला आयोग की सदस्य द्वारा,महिलाओं से संबंधित मामलों को सुना गया।

राज्य महिला आयोग की सदस्य द्वारा,महिलाओं से संबंधित मामलों को सुना गया।

बदायूँ। महिला उत्पीड़न जैसे मामलों की रोकथाम एवं महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने के उद्देश्य से महिला आयोग की सदस्य द्वारा,ऐसे मामलों की समीक्षा करते हुए,महिलाओं से संबंधित समस्याओं को सुना गया।

बुधवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में आयोजित महिला जनसुनवाई एवं जागरूकता शिविर में राज्य महिला आयोग की सदस्य अवनी सिंह द्वारा महिलाओं की समस्याओं की समीक्षा करते हुए उनको सुना गया। महिला जनसुनवाई कार्यक्रम में भूमि विवाद, अतिरिक्त विवाह, घरेलू हिंसा से सम्बन्धित सहित कुल 08 शिकायती प्राप्त हुये।सदस्य श्रीमती सिंह द्वारा महिलाओं की समस्याओं को सुनकर निस्तारण व समस्याओं के समाधान किये जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने ऊपर हो रहे किसी भी प्रकार के अत्याचार को बर्दाश्त न करें। महिला आयोग महिलाओं की समस्याओं के निस्तारण के लिए उनके साथ खड़ा है।

उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिलाओं से संबंधित शिकायतों को गम्भीरतापूर्वक सुनते हुए गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित कराएं।जन सुनवाई के उपरान्त सदस्य द्वारा जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण करते हुए महिलाओं से बातचीत की गई। सदस्य द्वारा अस्पताल के निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था ठीक ना मिलने पर अस्पताल के सीएमएस को सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने हेतु निर्देशित किया गया।सदस्य श्रीमती सिंह द्वारा जिला जेल का निरीक्षण भीकया गया। इस दौरान उन्होंने महिला बैरक में महिला बंदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को जाना एवं उन्होंने बंदियों से विधिक सहायता की आवश्यता के बारे में भी पूछा।सदस्य द्वारा बताया गया कि महिला संबंधी किसी भी शिकायत को टोल फ्री नंबर 18001805220, वॉट्सएप नंबर 6306511708 पर किया जा सकता है।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी प्रियंका, जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार, नायब तहसीलदार सदर पूजा वर्मा, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी, जिला बाल संरक्षण इकाई, वन स्टाप सेन्टर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला प्रोबेशन कार्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular