Tuesday, February 24, 2026
spot_img
Homekhushinagarतरकुलही देवी मंदिर में मथौली अध्यक्ष ने बांधा 1.1 कुंतल का घंटा

तरकुलही देवी मंदिर में मथौली अध्यक्ष ने बांधा 1.1 कुंतल का घंटा

अवधनामा संवाददाता

मथौली बाजार, कुशीनगर। गोरखपुर जनपद के सरदार नगर के पास स्थित प्रसिद्ध मंदिर तरकुलही देवी स्थान पर मंगलवार को कस्बा के सैकड़ों लोगों के साथ पहुंचे मथौली नगर पंचायत के अध्यक्ष नवरंग सिंह ने विधि विधान से पुजन अर्चन करने के बाद मंदिर परिसर में एक सौ एक (101) किलो का पीटल का घंटा बांधा। घंटा बांधने से पहले चेयरमैन के पिता ब्यास मुनि सिंह द्वारा पुजन अर्चन किया। उसके बाद चेयरमैन नवरंग सिंह ने कस्बा के सैकड़ों लोगों के साथ मंदिर परिसर में घंटा बांधा गया। इस दौरान लोगों के जयकारे से पुरा मंदिर परिसर गुज उठा। इस मौके पर तरकुलही देवी स्थान के मंहथ दिनेश त्रिपाठी, संजय सिंह, इंद्रजीत सिंह, मनीष सिंह, राम रक्षा सिंह, प्रिंस मद्धेशिया, हेमंत सिंह, काजु कुशवाहा, विवेक चौबे, अदालत प्रसाद, रविन्द्र सैनी, रामकृपाल यादव, उमेश, मानवेन्द्र सिंह, हरे राम शर्मा, महेंद्र यादव, पारस, उमेश, आकाश चौरसिया, दुर्गेश सिंह आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular