Wednesday, August 6, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurसेंट्रल पब्लिक स्कूल मे हुआ बृहद वृक्षारोपण

सेंट्रल पब्लिक स्कूल मे हुआ बृहद वृक्षारोपण

 

 

अवधनामा संवाददाता

सदर विधायक जिलाध्यक्ष भाजपा राजकुमार जैन चुना ने स्कूल के मैदान में किया पौधों का रोपण

ललितपुर। सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल आजादपुरा ललितपुर व ललितपुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ क्रमांक 491/492/493/494 पर, क्षेत्रीय सदर विधायक रामरतन कुशवाहा एवं भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन चुना वाले के द्वारा, स्कूल के प्ले ग्राउन्ड में विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया गया। जिसमें मुख्यरूप से आम, नीम, बादाम, अशोक, चीकू, कटहल, आंवला और जामुन आदि के पेड़ मुख्य रूप से लगाये गए।

कार्यक्रम के प्रारंभ मे विधायक रामरतन कुशवाहा एवं जिलाध्यक्ष द्वारा विद्यालय के मीटिंग हाल में, श्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी ,एवं पंo दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर फूलमाला पहना कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदर विधायक कुशवाहा ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के आधार श्रोत एवं अभिन्न अंग है। इनके बीना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। इसलिए इसका संरक्षण हमारा कर्त्तव्य व जिम्मेदारी है। हर व्यक्ति का कर्तव्य है की वे पेड़ो का संरक्षण करें। और अपने जीवन में अधिक से अधिक पेड़ लगाए। वही भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन ने कहा कि हर व्यक्ति का कर्तव्य है की अपने अपने घरों में, प्लेटों में व खाली पड़ी जमीनों पर अधिक से अधिक पेड़ लगाए तथा उनकी देखभाल करे। तभी पर्यावरण की रक्षा की जा सकती है।जीवन और पर्यावरण की रक्षा के लिए बृक्षो का संरक्षण अति आवश्यक है।

   अन्त में स्कूल के प्रबंधक श्री डी एस विवेक द्वारा आए हुए अतिथियों को शॉल और श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। तथा आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। इस कार्यक्रम के उपलक्ष्य पर मुख्यरूप से रामबाबू राजपूत, संदीप सिंह बुंदेला ,बूथ अध्यक्ष अरस्तू उपाध्याय, अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र जी रजक, देशराज सिंह राजपूत, जगदीश सिंह राजपूत, रोहित तिवारी, आलोक कुमार, पंकज दुबे, संजीव कुमार जैन, संजीव श्रीवास्तव, सौरभ गुप्ता, सुनील कुमार जोशी, फिरोज खान, बलराम कुशवाहा, दशरथ कुशवाहा, हरनाम कुशवाहा, राजपाल राजपूत, अजय चौबे एवं अन्य विद्यालय स्टॉफ आदि वहां उपस्थित रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular