Tuesday, February 17, 2026
spot_img
HomeItawaयोग दिवस की पूर्व संध्या पर हुआ सामूहिक योगाभ्यास

योग दिवस की पूर्व संध्या पर हुआ सामूहिक योगाभ्यास

इटावा। पानकुँवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड़,ग्वालियर बायपास में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यालय परिवार द्वारा भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः7:00 बजे विद्यालय परिसर में हुई,जहाँ योग शिक्षक श्री विश्वबंधु जी द्वारा विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियाँ सिखाई गईं।उन्होंने योग के शारीरिक,मानसिक और आध्यात्मिक लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।छात्रों ने अत्यंत अनुशासन और रुचि के साथ समस्त योग गतिविधियों में सहभागिता की।

प्रधानाचार्य डॉ.कैलाश चंद्र यादव, सीबीएसई डीटीसी ने कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए योग के महत्व पर प्रकाश डाला।उन्होंने कहा कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है,बल्कि मन को भी एकाग्र करता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को दैनिक जीवन में योग को अपनाने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण एवं अभिभावकों ने भी योगाभ्यास कार्यक्रम की सराहना की और इसे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और अंत में सभी को नियमित योग करने का संकल्प दिलाया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular