मारुति सुजुकी के शेयरों ₹14000 से नीचे गिरने पर बड़ी गिरावट की आशंका है। ब्रोकरेज फर्म आनंद राठी के टेक्निकल एक्सपर्ट ने इस स्तर को अहम बताया है। कंपनी ने Q3 में 4% वृद्धि के साथ ₹3,794 करोड़ का मुनाफा कमाया। इसके बावजूद, जेफ़रीज़, मॉर्गन स्टेनली और सिटी जैसे ब्रोकरेज फर्मों ने अपने लक्ष्य मूल्य घटा दिए हैं, जिससे निवेशकों में चिंता है।
देश की दिग्गज कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी के शेयर (Maruti Suzuki Shares) एक अहम स्तर पर कारोबार कर रहे हैं और इनमें 150 रुपये की गिरावट और हो जाती है तो शेयर और तेजी से नीचे की ओर लुढ़क सकता है। 28 जनवरी को मारुति सुजुकी ने मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के नतीजे पेश किए थे और इसके बाद आज शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है।
आनंद राठी इन्वेस्टमेंट सर्विसेज में इक्विटी रिसर्च के सीनियर मैनेजर जिगर एस पटेल ने कहा है कि मारुति सुजुकी के शेयरों के लिए 1400 रुपये का लेवल अहम है और अगर यह टूटता है तो इसमें और गिरावट गहरा सकती है।
मारुति सुजुकी के शेयरों के लिए अहम लेवल?
टेक्निकल एक्सपर्ट जिगर एस पटेल के अनुसार, मारुति सुजुकी के शेयरों के लिए टेक्निकल चार्ट पर अगला मजबूत सपोर्ट 1400 रुपये है और ऊपर की ओर रेजिस्टेंस 15200 रुपये है। अगर यह शेयर 14000 रुपये के नीचे फिसलता है तो 13600 रुपये के स्तर तक जा सकता है। फिलहाल, मारुति सुजुकी के शेयर 14455 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं।
कैसे रहे मारुति सुजुकी के Q3 नतीजे?
मारुति सुजुकी ने Q3 नतीजों में बताया था कि कंपनी ने साल दर साल आधार पर वित्त वर्ष 2025-26 की अक्टूबर-दिसंबर में 4 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 3,794 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही इसका प्रॉफिट 3,659.3 करोड़ रुपये रहा था।
मारुति सुजुकी के शेयरों पर ब्रोकरेज के टारगेट?
- ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफ़रीज़, मॉर्गन स्टेनली और सिटी ने मारुति सुजुकी के Q3 नतीजों के बाद कंपनी के शेयरों पर अपने टारगेट प्राइस घटा दिए हैं।
- जेफ़रीज़ ने मारुति के शेयरों पर टारगेट प्राइस घटाकर 16,000 रुपये कर दिया है, जबकि मॉर्गन स्टेनली ने 17,804 रुपये कर दिया है।
- वहीं, सिटी ने ‘बाय’ रेटिंग बरकरार रखते हुए मारुति के शेयरों अपना लक्ष्य मूल्य 19,000 रुपये से घटाकर 18,200 रुपये कर दिया है।





