Thursday, February 12, 2026
spot_img
HomeItawaविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितयों मौत, थाने पर घंटो काटा बवाल

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितयों मौत, थाने पर घंटो काटा बवाल

पति सास ससुर ननदों पर परिजन लगा रहे आरोप

लगभग आधे घंटे थाने के सामने लाश रखी एंबुलेंस सड़क पर खड़ी किया रास्ता जाम

एसडीएम के बातचीत के बाद जाम हटा गिरफ्तारी पर अड़े रहे लोग

इटवा सिद्धार्थ नगर। इटवा थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव में विवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितयों में रविवार मौत हो गई लाश पीएम के बाद बस्ती से मंगलवार को

इटवा लाई गई जहां ससुरालियों ने जमकर बवाल काटा। लगभग आधे घंटे थाने के सामने डुमरियागंज इटवा मार्ग पर लाश रखी एंबुलेंस सड़क पर खड़ी कर सड़क जाम कर जमकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। कुछ समय बाद एसडीएम इटवा कुणाल आये लोगों को समझाया बुझाया व घंटे भर के भीतर गिरफ्तारी की बात बताई तब जाकर जाम हटा।

समाचार लिखे जाने तक मायके पक्ष वालो ने लड़की के पति सास ससुर सहित नन्दों पर मुकदमा दर्ज कर अंतिम संस्कार करवाने पर लगे रहे। लाश रखी एंबुलेंस गेट के बगल खड़ी कर गिरफ्तारी का मृतका पक्ष इंतजार कर रहे थे। वहीं मामला संदिग्ध होने पर मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार को जांच में जुट गई।

इटवा थाना के ग्राम सिरसिया में 25 साल की विवाहिता की मौत संदिग्ध परिस्थिति में हो गई। इसका मायका जनपद बस्ती के सोनहा बाजार में है। मृतका के भाई ने पति व ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। मायके वाले लाश को लेकर इटवा थाने पर पहुंचे। जहां काफी देर तक हंगामा हुआ। गिरफ्तारी और ससुराल के लोगों द्वारा अंतिम संस्कार की मांग को लेकर लोग शव के साथ थाने पर जमे हुए हैं।

सिरसिया रोड़ निवासी विवेक वर्मा की शादी जनपद बस्ती के सोनहा थानांतर्गत ग्राम फेरमस निवासी हरीराम सोनी की लड़की लक्ष्मी सोनी के साथ 4 साल पहले हुआ था। ढाई साल की बच्ची है। रविवार को तबीयत खराब होने पर बस्ती अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हुई। लक्ष्मी के भाई राहुल ने तहरीर में आरोप लगाया कि शादी के बाद उनकी बहन को ससुराल के लोग प्रताड़ित कर रहे थे। मारने पीटने के साथ जान से मारने की धमकी दी गई।

पांच लाख रुपये की मांग करते थे। इसी बात को लेकर उनके बहन का गला दबाकर हत्या कर दी गई। दिखाने के लिए उसकी तबीयत का बहाना बनाकर उसे बस्ती ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। इसके बाद पति व ससुराल वाले शव को छोड़कर भाग खड़े हुए।

पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को शव को लेकर मायके वाले इटवा थाने पर पहुंचे। यहां काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। इसकेबाद भीड़ ने रास्ता जाम कर दिया। एसडीएम व सीओ के समझाने पर जाम हटाया गया, मगर लाश को लेकर सभी थाने पर जमे हुए हैं। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के अनुसार मुकदमा लिखा गया है। आरोपितयों की खोज की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular