Wednesday, April 24, 2024
spot_img
HomeMarqueeREAD-उत्तर प्रदेश की पुलिस का नया कारनामा जानकर हो जाएंगे दंग

READ-उत्तर प्रदेश की पुलिस का नया कारनामा जानकर हो जाएंगे दंग

BRIJENDRA BAHADUR MAURYA
JOIN US 9918956492…………………
उत्तर प्रदेश की पुलिस का नया कारनामा जानकर हो जाएंगे दंग 
भैस को किया गिरफ्तार
लखीमपुर-खीरी। भैंस और यूपी पुलिस का नाम सुनते ही दिमाग में सिर्फ आजम खां की भैंस की यादें कौंध जाती है। बताते चलें कि विगत वर्षों सपा सरकार के कददावर नेता आजम खां की भैंसे चोरी हो गई थी, जिसके बाद एसपी तक को भैंस को ढंूढने में लगा दिया गया था। भैंस और पुलिस की जोड़ी का एक मामला जिला  खीरी में भी देखने को मिला। यहां पुलिस ने आजम की भैंसों पर की गई मेहरबानी तो नही की, लेकिन भैंसो को थाने में बंद जरूर कर दिया। भैंस को गिरफ्तार करने पर एक बार फिर पुलिस आजम की भैंस की तरह इस मुददे पर भी यूपी पुलिस की खिल्लियां जरूर उड़ा रहे है।
  बताते चलें कि जिला खीरी की कोतवाली पलिया क्षेत्र के बल्देव बैदिक इंटर कालेज में एक भैंस बाउंड्री वॉल फांद कर घुस गई। बाउंड्री के अंदर वन विभाग ने पिछले साल वृक्षारोपण किया था। सरकारी पेड़ लगे थे। भैंस पर उन सरकारी पेड़ों को चबा जाने और नुकसान पहुंचाने का आरोप है। कालेज प्रशासन का कहना है कि आवारा जानवर बड़ी मेहनत से उगाए गए पेड़ों को चंद मिनटों में चट कर जाते हैं। भैंस कालेज प्रांगण में घुसकर नुकसान पहुंचा रही थी। इसी बीच कालेज वालों ने इसकी सूचना डायल 100 पर फोन कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस भैंस को बांधकर कोतवाली ले गई। इस मामले में बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल आरएल भार्गव का कहना है हमने डायल 100 पर शिकायत की। इस भैंसे ने बहुत नुकसान किया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular