Thursday, April 25, 2024
spot_img
HomeMarqueeलखनऊ। ‘लुटेरी दुल्हन’- शादी के अगले दिन ही ससुराल से जेवर-नगदी और...

लखनऊ। ‘लुटेरी दुल्हन’- शादी के अगले दिन ही ससुराल से जेवर-नगदी और मोबाइल लेकर फरार हुई 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक नई नवेली दुल्हन के शादी के अगले दिन ही ससुराल से कीमती जेवरात और मोबाइल और कपड़े लेकर फरार हो गई। युवक ने थाने पहुंचकर लुटेरी दुल्हन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस लुटेरी दुल्हन की तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक हल्दौर क्षेत्र के ग्राम चांदा नंगली निवासी युवक की हाल ही में शादी हुई है। मंडप से शादी के बाद बारात दुल्हन को लेकर घर पहुंची। घर में जश्न का माहौल था लेकिन कौन जानता था कि जिस युवती से वह युवक की शादी कराकर लाए हैं वह फर्जी दुल्हन है।

शादी के चंद घंटो बाद ही दुल्हन ने ससुराल वालों के खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया। इसके बाद वह घर से सभी कीमती जेवर, नगदी और मोबाइल लेकर फरार हो गई। सुबह होने पर घरवालों को होश आया तो कई सदस्य बेहोश पड़े हुए थे और नई नवेली दुल्हन घर से गायब थी। घरवालों को माजरा समझते देर नहीं लगी।

होश आने पर दूल्हा परिजनों सहित थाने पहुंचा और लुटेरी दुल्हन की करतूत पुलिस को बताई। पुलिस के मुताबिक युवक की तहरीर पर लुटेरी दुल्हन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular