Saturday, April 20, 2024
spot_img
HomeMarquee२६ जनवरी से रात में भी चमकेगी मुंबई, शुरू होगी नाइट लाइफ

२६ जनवरी से रात में भी चमकेगी मुंबई, शुरू होगी नाइट लाइफ

२६ जनवरी से मुंबई में नाइट लाइफ शुरू हो जाएगी। कल इसकी घोषणा पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने की। प्रायोगिक तौर पर नरीमन पॉइंट, काला घोड़ा और बीकेसी सहित मॉल, होटल और अनिवासी क्षेत्र में ये उपक्रम शुरू होंगे। नाइट लाइफ के लिए सुरक्षा का इंतजाम किया गया है। इस उपक्रम को मिलनेवाले प्रतिसाद को देखते हुए इसका विस्तार अन्य इलाकों में भी किया जाएगा।

२४ घंटे दौड़नेवाली मुंबई के नागरिकों को रात के समय भी आवश्यक सुविधा मिले, इसके लिए नाइट लाइफ की संकल्पना आदित्य ठाकरे ने की थी। सर्वदलीय समर्थन मिलने के बाद २०१७ में सरकार ने इस संदर्भ में अध्यादेश निकालकर निर्णय भी लिया था लेकिन प्रत्यक्षरूप से इसका पालन अभी तक नहीं हो पाया था। आदित्य ठाकरे ने इस संबंध में संबंधित अधिकारियों की निर्णायक बैठक ली। इसके तहत २६ जनवरी से रात के समय भी मुंबई चमक उठेगी।

 

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में २६ जनवरी से नाइट लाइफ शुरू करने की घोषणा कल पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने की। शुरुआत में कुछ चुनिंदा इलाकों में प्रायोगिक तौर पर ये उपक्रम शुरू किए जानेवाले हैं। इस उपक्रम में जहां मुंबईकरों को २४ घंटे सेवा सुविधा मिलेगी, वहीं इससे रोजगार और उद्योग भी बढ़ेगा। मुंबईकरों के लिए ये नाइट लाइफ फायदेमंद साबित होगी, ऐसा विश्वास भी उन्होंने जताया।

 

मुंबई को प्लास्टिक और कचरामुक्त करने के लिए मनपा द्वारा वर्ली के एनएससीआई में स्वच्छता पुरस्कार वितरण समारोह और कचरा पुन:इस्तेमाल पैâशन शो आयोजित किया गया था। इस अवसर पर पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने उपरोक्त बातें कहीं। मुंबई को कचरे के अंबार से मुक्त करने के लिए २६ जनवरी से अभियान चलाए जाने की बात भी आदित्य ठाकरे ने कही। मुंबई कचरा मुक्त हो, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की इस संकल्पना को साकार करने के लिए कार्यवाही शुरू होने की बात भी उन्होंने कही। उन्होंने आगे कहा कि जनसंख्या को देखते हुए हर कोई दस फुट जगह कचरा मुक्त करेगा तो ये समस्या हमेशा के लिए समाप्त हो जाएगी। केवल मुंबई ही नहीं महाराष्ट्र देश और विश्व के लिए ये उपक्रम आदर्श साबित होगा। ऐसा विश्वास जताते हुए आदित्य ठाकरे ने कहा कि घर के बाहर या सड़कों पर कचरा कुंडी न दिखे, इसके लिए सभी को चिंता करनी चाहिए।

केवल मुंबई ही नहीं बल्कि पूरे राज्य की मनपाओं में मुहिम चलाई जाएगी। इसके लिए मुख्यमंत्री ने सभी मनपा आयुक्तों की बैठक लेकर दिशा-निर्देश भी दिए हैं। इस मौके पर महापौर किशोरी पेडणेकर, शिक्षा समिति अध्यक्ष अंजलि नाईक, विधि समिति अध्यक्ष शीतल म्हात्रे, विधायक रईस शेख, नगरसेवक आशीष चेंबुरकर, सुजाता पाटेकर, हेमांगी वर्लीकर, दत्ता नरवणकर, पूर्व विधायक सचिन अहिर, सुनील शिंदे, अभिनेत्री दीपाली सैयद, सहायक मनपा आयुक्त किरण दिघावकर आदि उपस्थित थे।
साभार :सामना संवाददाता , मुंबई

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular