Tuesday, April 23, 2024
spot_img
HomeMarqueeलखनऊ महोत्सव 17 से 23 जनवरी 2020 तक - रमाबाई अम्बेडकर मैदान...

लखनऊ महोत्सव 17 से 23 जनवरी 2020 तक – रमाबाई अम्बेडकर मैदान में होगा आयोजन

लखनऊ। जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश की अध्यक्ष में शनिवार को हुई बैठक में लखनऊ महोत्सव के आयोजन की तारीख तय हो गयी है। इस बार लखनऊ महोत्सव का आयोजन 17 जनवरी से 23 जनवरी 2020 तक होगा। आयोजन स्थल शहीद पथ के पास स्थित रमाबाई अम्बेडकर मैदान पर होगा।

पिछली बार लखनऊ महोत्सव का आयोजन 25 नवंबर से 5 दिसंबर के बीच हुआ था। लेकिन इस बार 9 नवंबर को आयोध्या फैसले के चलते महोत्सव टाल दिया गया था। सुरक्षा व कानून व्यवस्था को देखते हुए लखनऊ महोत्सव समिति ने एक बैठक कर महोत्सव को जनवरी के तीसरे सप्ताह में कराने का निर्णय लिया था। जिसके बाद आज (शनिवार) हुई समिति की बैठक में लखनऊ महोत्सव की तारीख निश्चित कर दी गयी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular