Friday, April 19, 2024
spot_img
HomeMarqueeजमीनी विवाद में बुजुर्ग पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, सिर में लगे...

जमीनी विवाद में बुजुर्ग पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, सिर में लगे दर्जनों टांके

लखनऊ। राजधानी के गोसाईगंज थाना क्षेत्र स्थित धौरहरा गांव में बुजुर्ग ब्रज किशोर यादव और अंकित यादव पर जानलेवा हमला हुआ है। जमीनी विवाद के चलते गांव के ही राजकुमार पर हमला करने का आरोप है। हमले में ब्रज किशोर यादव को गंभीर चोट आई है। घायल का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

दरअसल, सोमवार को पीड़ित ब्रज किशोर यादव और अंकित यादव खेत में बुआई करने गए थे। वहीं पर राजकुमार भी आ गया। पीड़ित की तरफ से बताया गया कि पहले तो कहासुनी हुई लेकिन फिर अचानक राजकुमार ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में ब्रज किशोर के सिर में गंभीर चोट आई है, उन्हें कई दर्जन टांके लगे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच जमीन को लेकर कोई पुराना विवाद है।

हमले के बाद घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन फिर उन्हें सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घटना स्थल से कुल्हाड़ी बरामद कर ली है।

पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
बता दें, पीड़ित के परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि दीपावली के समय भी राजकुमार ने हमला किया था, तब भी रायफल बरामद की गई थी। लेकिन हर बार पुलिस पैसा लेकर मामला रफा-दफा कर देती थी। परिजनों ने इंस्पेक्टर डीके उपाध्याय की भूमिका पर भी सवाल खड़े किये हैं। उनका कहना है कि अगर पहले ही सख्त कार्रवाई की जाती है तो दोबारा इस तरह की घटना नहीं हो पाती।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular