Wednesday, April 24, 2024
spot_img
HomeMarqueeहाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस 5 अक्टूबर से दिल्ली-कटरा के बीच...

हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस 5 अक्टूबर से दिल्ली-कटरा के बीच दौड़ेगी-आनलाइन बुकिंग शुरू

स्वदेशी सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत का अब अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर ठहराव होगा। नई दिल्ली से कटरा के बीच ट्रायल सफल होने के बाद अब यह ट्रेन पांच अक्टूबर से रोजाना दौड़ेगी।

इस ट्रेन की आईआरसीटीसी ने नई दिल्ली, अंबाला, लुधियाना और जम्मू कटरा के लिए आनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है। नई दिल्ली के बाद ट्रेन का दूसरा स्टॉपेज अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन होगा।

नई दिल्ली और कटड़ा से मंगलवार को छोड़कर अन्य सभी दिनों में यात्री इस ट्रेन से महज 8 घंटे में सफर पूरा कर पाएंगे। ट्रेन का उद्घाटन 3 अक्टूबर को होगा। गृहमंत्री अमित शाह इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

नई दिल्ली से यह ट्रेन सुबह 6 बजे सफर की शुरुआत करेगी और 8:10 पर अंबाला पहुंचेगी। 9:19 पर यह ट्रेन लुधियाना और दोपहर 12:38 पर जम्मू तवी में दो-दो मिनट रुकने के बाद 2 बजे कटरा पहुंचेगी। कटरा से लौटने वाले यात्रियों को लेकर यह ट्रेन 3 बजे खुलेगी, 4:13 बजे जम्मू तवी, 07:32 पर लुधियाना और 8:48 पर अंबाला कैंट पहुंचेगी तो दिल्ली में रात 11 बजे सफर समाप्त होगा। 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हासिल करने में सक्षम यह ट्रेन अत्याधुनिक सुख-सुविधाओं से लैस है। ट्रेन में 2 ड्राइवर कार, 2 एग्जिक्युटिव चेयर कार और 12 चेयर कार सहित कुल 16 कोच लगाए जाएंगे। नई दिल्ली से कटरा जाते हुए इस ट्रेन का नंबर 22439 और कटरा से नई दिल्ली आते हुए 22440 होगा।

नई दिल्ली से कटरा के लिए एसी चेयर कार का किराया 1630 रुपये है तो एक्जिक्युटिव कार में सफर के लिए 3,015 रुपये देने होंगे। नई दिल्ली से जम्मू तवी के लिए एसी चेयर कार का किराया 1300 रुपये है तो लुधियाना तक सफर के लिए 905 रुपये देने होंगे। अंबाला तक के लिए इस क्लास का किराया 715 रुपये है।

कटरा से नई दिल्ली का किराया एसी चेयरकार में 1570 रुपये है तो यही दूरी एग्जिक्युटिव चेयरकार में तय करने के लिए आपको 2965 रुपये देने होंगे। जम्मू तवी से नई दिल्ली के लिए एसी चेयरकार का किराया 1,465 रुपये है तो एग्जिक्युटिव क्लास के लिए 2,755 रुपये देने होंगे।

ट्रेन का यह रहेगा शेड्यूल
नई दिल्ली स्टेशन से सुबह 6.00 बजे रवाना होगी।
अंबाला स्टेशन पर ट्रेन का आगमन 8 .10 बजे, प्रस्थान 8.12 पर होगा।
लुधियाना स्टेशन पर आगमन 9.19 बजे, प्रस्थान 9.21 बजे।
जम्मू स्टेशन आगमन 12.38 बजे, प्रस्थान 12.40 बजे।
कटरा आगमन 14.00 बजे ।
कटरा से रवानगी दोपहर 15.00 बजे।
जम्मू आगमन 16.13 बजे, प्रस्थान 16.15 बजे।
लुधियाना आगमन 19.32 बजे, प्रस्थान 19.34 बजे।
अंबाला आगमन 20.48 बजे, रवानगी 20.50 बजे ।
नई दिल्ली स्टेशन आगमन 23:00 बजे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular