Thursday, April 25, 2024
spot_img
HomeMarqueeहरे रंग की साड़ी में कोई गीतों पर झूम रहा था तो...

हरे रंग की साड़ी में कोई गीतों पर झूम रहा था तो कही लाल रंग के साड़ी में कोई गीतों से माहौल बना रहा था

JOIN US-9918956492——–
BRIJENDRA BAHADUR MAURYA
सावन के गीतों पर जमकर हुई मस्ती
चैतन्य वेलफेयर फाउंडेशन ने सावन उत्सव पार्टी का किया आयोजन
लखनऊ। हरे रंग की साड़ी में कोई गीतों पर झूम रहा था तो कही लाल रंग के साड़ी में कोई गीतों से माहौल बना रहा था।
मौक़ा था चैतन्य वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा सावन पार्टी के आयोजन का जहा शहर की महिलाओ ने जमकर धमाल मचाया।
कार्यक्रम में अलग अलग प्रकार की प्रतियोगिता भी हुई जिसके अंतर्गत महिलाओ को तथा लड़कियो को सावन क्वीन सावन प्रिंसेस टैलेंटेड दिवा डांसिंग दिवा स्टाइलिश दिवा बेस्ट परफॉर्मर आदि 10 टाइटल दिए गए।
कार्यक्रम में महिलाओं तथा अविवाहित बालिकाओं के लिए अलग-अलग प्रतियोगिता रखी गई।महिलाओ ने जमकर मस्ती के साथ नृत्य किया।
मुख्य अतिथि के रुप में एआरटीओ रितु सिंह डॉक्टर पूजा दानिश तथा मिसेस यूपी 2016 सौम्या चतुर्वेदी मौजूद रहे।
संस्था की अध्यक्षा ओम सिंह द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में शहर की कुल 50 महिलाओं तथा बालिकाओं ने हिस्सा लिया।

सावन क्वीन का खिताब संगीता के नाम रहा जबकि सावन प्रिंसेस में मिनिषा सबसे आगे रही।

कार्यक्रम में महिलाओं को भारतीय संस्कृति त्यौहार तथा सावन माह से संबंधित गेम्स नृत्य तथा गायन आदि कराए गए।महिलाओ रैम्प वाल्क कर अपनी अदाओ से सबको मुग्ध कर दिया

संस्था की अध्य्क्ष ओम कुमारी ने बताया की इस माह में श्रृंगार का अपना अलग महत्व होता है।
महिलाओ के लिए हुई प्रतियोगिता में चूड़ी बिंदी मेहंदी पायल झूला विभिन्न पकवानों घेवर आदि से संबंधित प्रश्न पूछे गए जिसमे महिलाओ तथा लड़कियो ने अपने उत्तर से सबका दिल जीता।
सावन क्वीन का खिताब संगीता ने जीता तथा सावन प्रिंसेस का ताज मिनिषा के सर रहा
प्रथम रनर अप का खिताब पल्लवी तथा द्वितीय रनर अप अज़मत ने जीता
हिमानी ने अपने नृत्य से सबका दिल जीता
परफेक्ट बॉडी का खिताब स्मिता गुप्ता ने हासिल किया जो की एक ग्रहणी है।
टैलेंट दिवा में प्रियंका ने तथा स्टाइलिश दिवा में सोनिया ने जीत हासिल की.
संस्था की पदाधिकारी शिखा सिंह के अनुसार सभी महिलाओं में सावन पार्टी के प्रति एक अलग उत्साह तथा रोमांच दिखाई पड़ता है अतः इस प्रकार के कार्यक्रम समय समय पर होने चाहिए।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एआरटीओ के रूप में ऋतू सिंह ने महिलाओ का हौसला बढ़ाते हुए सभी को जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular