Tuesday, April 23, 2024
spot_img
HomeMarqueeसियासी दिग्गजों के घर के बूथ हार गए दिग्गज.............

सियासी दिग्गजों के घर के बूथ हार गए दिग्गज………….

अम्बेडकरनगर आलापुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र  के इस चुनाव नतीजों ने कई दिग्गजों को आइना दिखा दिया है।विधानसभा क्षेत्र के कई दिग्गज नेता अपना घर तक नहीं बचा सके और अपना बूथ हार गये। सपा विधायक रहे भीम प्रसाद सोनकर ,पूर्व सपा जिलाध्यक्ष रामशकल यादव ,एससी एसटी आयोग की सदस्य विद्या सिंह भारती, सपा  विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अश्वनी यादव, बसपा के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अजय एडवोकेट, भाजपा नेता पूर्व विधायक जयराम विमल ,समेत कई अन्य दिगज अपने बूथ पर करारी शिकस्त खा बैठे।सपा विधायक रहे भीम प्रसाद सोनकर अपने राजेसुल्तानपुर बूथ पर सपा को नहीं जिता सके।इस बूथ पर सपा को भाजपा ने करारी शिकस्त दी। राजेसुल्तानपुर बूथ पर भाजपा को 2158 बसपा को 1149 तथा सपा को 1967 मत मिले हैं। वहीं सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पूर्व डीसीबी चेयरमैन  रामशकल यादव अपने पैतृक गांव भीटी का बूथ हार बैठे।भीटी बूथ पर जहां भाजपा को 141 बसपा को 153 वही सपा को 145 मत ही मिल सके हैं।सपा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अश्वनी यादव अपने अमोला बूथ पर तीसरे स्थान पर खिसक गए।इस बूथ पर भाजपा को 844 बसपा को 619 तथा सपा को 502 मत मिले हैं।वरिष्ठ सपा नेत्री एवं एससी एसटी आयोग की सदस्य विद्या सिंह भारती को उनके बूथ पर करारी शिकस्त मिली है जहां पर उन्हें तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है।इसकी प्रमुख वजह इनके पुत्र का विवादों में रहना बताया जाता है।मसेना मिर्जापुर बूथ पर भाजपा को 645 बसपा को 408 तथा सपा को 402 मत मिले हैं।इसके अलावा भाजपा नेता पूर्व विधायक जयराम विमल अपने बूथ पर भाजपा को विजयश्री नहीं दिला सके।मूसेपुर बूथ पर भाजपा को 1675 बसपा को 1349 तथा सपा को 1717 मत मिले ।भाजपा नेता रामप्रकाश गौतम अपने बरमशापुर बूथ पर पार्टी को नहीं जिता सकें। इस बूथ पर भाजपा को 130 बसपा को 78 तथा सपा को 136 मत मिला है । मजे की बात यह रही कि इस बूथ पर बहुजन मुक्ति पार्टी भी 46 मत पाने में कामयाब रही।वहीं भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिनेश पान्डेय भी अपना बूथ हार बैठे।लखनडीह बूथ पर भाजपा को 449 बसपा को 405 तथा सपा को 601 मत मिले हैं।भाजपा नेता अभिषेक कनौजिया भी अपने सुतहरपारा बूथ पर पार्टी को नहीं जिता सके ।इस बूथ पर भाजपा को 324 बसपा को 485 तथा सपा को 407 मत मिले हैं।वरिष्ठ सपा नेता योगेंद्र नाथ त्रिपाठी भी अपना बूथ नहीं जीत आ सके।जहांगीरगंज बूथ पर भाजपा को 1080 बसपा को 732 तथा सपा को 1069 मत मिले हैं। वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता  रामकृष्ण पांडेय उर्फ़ डबलर अपने नरियाव बूथ पर पार्टी को कामयाबी नहीं दिला सके ।नारियांव बूथ पर  भाजपा को 623  बसपा को 825 तथा सपा को 1278 मत मिले हैं ।पूर्व ब्लाक प्रमुख हीरालाल यादव अपने बूथ पर  पार्टी को नहीं जिता सकें ।इस बूथ पर सपा को  81 मत ,भाजपा को 129 तथा बसपा को 214 मत मिले।वही सपा नेता एवं प्रधान संघ अध्यक्ष घनश्याम यादव अपने बूथ पर हार गए।इस बूथ पर भाजपा को 217 बसपा को 282 तथा सपा को 144 मत मिले हैं।वहीं कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अशोक सत्यार्थी भी बुरी तरह अपना बूथ हार गए।इसके अलावा कई अन्य सियासी दिगज अपने बूथ पर पार्टी को चुनाव जितानें में कामयाब भी रहें हैं। वरिष्ठ सपा नेता बलिराम एवं ब्लाक प्रमुख संगीता देवी सतरहीं बूथ पर पार्टी को विजय श्री दिलाने में कामयाब रही है ।वहीं सपा प्रत्याशी संगीता कनौजिया अपना उमरी भवानीपुर बूथ जीतनें में सफल रही है इसके अलावा वरिष्ठ भाजपा नेता दशरथ यादव जिला पंचायत सदस्य फूलमती देवी अपने सिपांह स्थित बूथ पर भाजपा को जीत दिलाने में सफल रही है।भाजपा प्रत्यासी अनीता कमल अपने ससुराल स्थित सोल्हवां व मायका खतमीपुर में चुनाव जीतने में सफल रही हैं।वहीं भाजपा नेता यमुना प्रसाद चतुर्वेदी ,सपा ब्लॉक प्रमुख धर्मराज यादव ,वरिष्ठ सपा नेता जिला पंचायत सदस्य अनवर सादात अंसारी उर्फ मुन्ना एडवोकेट, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अब्दुल समद उर्फ पप्पू ,पूर्व जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र बहादुर सिंह, नीरज सिंह ,सपा जिला उपाध्यक्ष अजीत यादव, जिला पंचायत सदस्य प्रदुमन यादव बबलू ,पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामअचल यादव ,भाजपा नेता सुरेश कन्नौजिया अपना बूथ जीतने में कामयाब रहे हैं।ऐसे में इस विधानसभा चुनाव में कई दिग्गजों को अपने घर में जीत तो किसी को शिकस्त का सामना भी करना पड़ा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular