Wednesday, April 24, 2024
spot_img
HomeMarqueeसांसद कौशल किशोर ने शुभारंभ किया अंत्योदय प्रदर्शनी मेला

सांसद कौशल किशोर ने शुभारंभ किया अंत्योदय प्रदर्शनी मेला

PANCHDEV YADAV————————
सांसद कौशल किशोर ने शुभारंभ किया अंत्योदय प्रदर्शनी मेला
मलिहाबाद लखनऊ।पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के तत्वावधान एवं जिला सूचना कार्यालय लखनऊ के समन्वयन से तीन दिवसीय आयोजित अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी का गुरुवार को काकोरी विकास खण्ड परिसर के सभागार मे सांसद कौशल किशोर ने शुभारम्भ किया।
 
मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सांसद कौशल किशोर एवं मंचासीन अतिथियो में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे खण्ड विकास अधिकारी शर्वेस कुमार तिवारी,कार्यवाहक ब्लाक प्रमुख मुकुंद सिंह रावत,उप सूचना निदेशक दिवान सिंह यादव,आनन्द सिंह यादव,रामकुमार आदि द्वारा पं.दीनदयाल के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।इससे पहले सांसद ने ब्लाक परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया।सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक एवं स्वागत गीत एवं सरस्वती वन्दना गाकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया।
कलाकारों के द्वारा जादू कार्यक्रम,मनमोहक कठपुतली नृत्य प्रस्तुती के माध्यम एवं गीतों के जरिये सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई।मुख्य अतिथि सांसद कौशल किशोर ने पंडित दीन दयाल के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित लोगो को विस्तार पूर्वक जानकारी दी।अपने सम्बोधन में कहा कि हम पं.दीन दयाल की जन्मशताब्दी मना रहे है और इसे मनाने का औचित्य यह कि हम उनके जीवन संघर्ष के बारे मे जाने और उनके बताये हुए रास्ते पर चले।उन्होन कहा कि पं. दीन दयाल का सपना है कि सरकार की योजनओ को उस समाज में अन्तिम पायदान पर रहने वालो लोगो तक पहुचे। उन्होंने पिछली सरकार की सरकारी योजनाओं को बताया और कहा कि अगर किसी गरीब पात्र को 100 रू. दिये जाते थे तब उस पात्र व्यक्ति तक पहुँचते-पहुँचते दो रूपये हो जाते थे। लेकिन आज की वर्तमान सरकार में 100 रू. के सौ रूपये ही लाभार्थी के खाते मे जाते है।सांसद ने कहा कि पं.दीन दयाल का जीवन सादगी से भरा था,वे अपने लिए कम तथा दूसरो के हित के लिए ज्यादा सोचते थे।हमे उनके जीवन चरित्र का ध्यान मे रखते हुए कार्य करना चाहिए। उन्होंने उपस्थित लोगो से कहा कि अगर आप अपना लक्ष्य निर्धारित कर ले तो कभी विफल नही होगे।हमारे देश में सभी धर्म के लागो के निवास करते है इसलिए यहा एकता बनी है।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे खण्ड विकास अधिकारी शर्वेस कुमार तिवारी ने पं.दीन दयाल के जन्म शताब्दी के आयोजन पर सूचना विभाग को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पं.दीन दयाल के बताये हुए रास्ते पर चलते हुए उनके आदर्शो का पालन करने को कहा।उन्होने उपस्थित लोगो को यहाँ लगाई गई सरकारी योजनाओं की प्रदर्शनी को अपने गॉव जाकर दूसरे व्यक्ति तक पहुचाने को कहा जो इससे वंचित है।इसके साथ शासन की महत्तपूर्ण योजनाओं को आम जन तक पहुचाने का कार्य किया जा रहा है,जिससे गरीब से गरीब व्यक्ति भी लाभान्वित हो सके।अन्त्योदय मेला/प्रदर्शनी में विभागों की सहभागिता रही, जिसमें पशुपालन विभाग,कृषि विभाग,बाल विकास पुष्टाहार विभाग सहित सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग उत्तर प्रदेश आदि विभागों के स्टाल लगाये गये थे।जिसमें उपस्थित लोगो द्वारा अच्छी जानकारी लाभार्थियों एवं जनता को दी गयी।मुख्य अतिथि सांसद कौशल किशोर द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत सात समूहों के अच्छे संचाल पर कार्यालय उपयुक्त स्वतः रोजगार लखनऊ द्वारा जारी धनराशि की 15-15 हजार रुपए की चेकें वितरित की गई।जिसमें लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह कुसमी,शीतला माता स्वयं सहायता समूह कुसमी,सरस्वती महिला स्वयं सहायता समूह कुसमी,जय माता दी घोड़ा कल्याण स्वयं सहायता समूह सलेमपुर पतौरा,भीमाबाई किसान  विकास स्वयं सहायता समूह गोपीरामऊ,राधा स्वयं सहायता समूह दहेलिया सैदपुर महेरी,रानी स्वयं सहायता समूह दहेलिया सैदपुर महेरी हैं।इस अवसर पर ग्राम प्रधान राजेन्द्र कुमार राजू,विजय गुप्ता,राम पदार्थ,सुरेश कुमार,सन्तोष सिंह,मोहम्मद रेहान खाँ, सहित बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान एवं क्षेत्रीय गणमान्य लोग एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।
———————————————————————————————————————
डाउनलोड करें गूगल प्ले स्टोर से avadhnama news app और रहें हर खबर से अपडेट।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular