Saturday, April 20, 2024
spot_img
HomeMarqueeसमाजवादी पार्टी का राज्य स्तरीय सम्मलेन में मुलायम और शिवपाल रहेंगे सम्मलेन...

समाजवादी पार्टी का राज्य स्तरीय सम्मलेन में मुलायम और शिवपाल रहेंगे सम्मलेन से दूर 

join us-9918956492——-
लखनऊ।समाजवादी पार्टी का राज्य स्तरीय सम्मलेन लखनऊ के रमाबाई आंबेडकर मैदान में 23 सितम्बर को होना है। इस समेलन में सपा के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होना है। वहीँ इस सम्मलेन से सपा संरक्षक मुलायम और शिवपाल यादव दूर रहेंगे।
 ऐसा है कार्यक्रम का शेड्यूल 
सम्मेलन का उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रात: 9:45 बजे झंडारोहण करेंगे।
राष्ट्रीय गान के बाद दस बजे से प्रतिनिधि सम्मेलन प्रारंभ होगा। 
स्वागत गीत व भाषण के बाद 10:45 बजे प्रदेश अध्यक्ष द्वारा संगठन की रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी।
सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि सुबह 11 बजे अखिलेश यादव भाषण करेंगे।
दोपहर 12 बजे राजनीतिक व आर्थिक प्रस्ताव पेश किए जाएंगे।
दो बजे मध्यान्ह भोज के बाद प्रस्तावों पर चर्चा कर उन्हें पारित किया जाएगा।
शाम 4:30 बजे प्रदेश अध्यक्ष और पदाधिकारियों का चुनाव होगा। 
शाम पांच बजे सम्मेलन का समापन रामगोपाल यादव के संबोधन से होगा।
मुलायम और शिवपाल रहेंगे सम्मलेन से दूर
सपा के प्रांतीय सम्मेलन में संस्थापक अध्यक्ष मुलायम सिंह और शिवपाल यादव के जाने को लेकर संशय है।
गुरुवार को शिवपाल यादव ने सम्मेलन का निमंत्रण मिलने से इन्कार किया।
वहीं सूत्रों के मुताबिक मुलायम सिंह का 23 सितंबर को हरियाणा जाने का कार्यक्रम भी तय है।
इसके लिए हवाई जहाज के टिकट भी बुक करा दिए गए हैं।
25सितम्बर को मुलायम कर सकते हैं बड़ा एलान
 वहीँ गुरूवार को लोहिया ट्रस्ट की बैठक के बाद मुलायम ने एलान किया है कि वह 25 सितम्बर को प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। 
माना जा रहा है सपा में अपना अधिकार जाने के बाद मुलायम 25 सितम्बर को कोई बड़ा एलान कर सकते हैं।
 नरेश उत्तम फिर से बनाए जा सकते हैं प्रदेश अध्यक्ष
समाजवादी पार्टी के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम को फिर से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी जा सकती है। जानकारों का मानना है कि इसको लेकर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के बीच मंथन हो चुका है। सूत्र बताते है कि नरेश उत्तम के कार्य से पार्टी नेतृत्व संतुष्ट है।
 बारिश में चल रही तैयारियां 
सपा के राज्य स्तरीय सम्मलेन की तैयारी पूरे जोर शोर से रमा बाई आंबेडकर मैदान में चल रही है। 
इस सम्मलेन की होर्डिंग से पूरा शहर पाट दिया गया है। 
वहीँ होर्डिंग में मुलायम तो नजर आ रहे हैं लेकिन शिवपाल गायब हैं। 
शुक्रवार को तैयारियों का जायजा लेने रमाबाई आंबेडकर मैदान में सुनील सिंह साजन और अहमद हसन भी वहां पहुंचे। 
बारिश से मंच और मैदान पर पानी भर गया है। हालाँकि इसके बावजूद लगभग 10 हजार कार्यकर्ता लखनऊ पहुँच चुके हैं। 
—————————————————————————————————————-
अवध न्यूज़ के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडिओ के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular