Saturday, April 20, 2024
spot_img
HomeMarqueeशारदा सहायक नहर कटने से सैकड़ो किसानो की हजारो बीघा फसल जलमग्न

शारदा सहायक नहर कटने से सैकड़ो किसानो की हजारो बीघा फसल जलमग्न

नाराज किसानो ने टाण्डा बसखारी मुख्यमार्ग किया जाम

मिन्नतुल्लाह

टाण्डा अम्बेडकरनगर।शारदा सहायक नहर कटने से सैकड़ो किसानो की हजारो बीघा फसल जलमग्न हो गई जिससे किसान भुखमरी के कगार पर पहुँच गए है नहर कटने के कई घण्टो बाद भी अधिकारीयो के न पहुचने से नाराज किसानो ने टाण्डा बसखारी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया जिसके बाद आनन फानन में अधिकारी पहुँचे और जायजा लिया।


विकास खण्ड टाण्डा के हसनपुर व जनार्दनपुर के मध्य अचानक दोपहर 2 बजे शारदा सहायक नहर जहाँगीरगंज रजबहा नहर के पाँच मीटर से अधिक कट जाने के कारण कई गांव के सैकड़ो किसानो की तैयार खड़ी गेहूँ, सरसों, दलहनी व पीपरमेंट की हजारो बीघा फसलें जलमग्न हो गई है। नहर कटने की सूचना के घण्टो बाद भी अधिकारियों के ना पहुँचने से पीड़ित किसानों का सब्र जवाब दे गया और किसानों ने टाण्डा-बसखारी मुख्य मार्ग को हसनपुर सुन्थर पुलिया पर जाम कर आवागमन बंद कर दिया जिसके बाद अधिकारियो की नींद टूटी और उपजिलाधिकारी टाण्डा नरेन्द्र सिंह सीओ टाण्डा वीरेंद्र कुमार कोतवाल वकील सिंह यादव ने पहुँचकर स्थित का जायजा लिया।
पीड़ित किसानों ने बताया कि नहर सिचाई विभाग द्वारा निर्माणाधीन है नहर के ठेकेदारों द्वारा नहर का पानी बांध बनाकर बन्द कर दिया गया था जिसके कारण नहर पर दबाव पड़ा और नहर पाँच मीटर से अधिक कट गई जिससे सैकड़ों किसानो की हजारो बीघा फसल जलमग्न हो गई है।नहर कटने से हसनपुर, जनार्दनपुर, हजलापुर, पिपरी आदि के पीड़ित किसान श्याम लाल, जैसराम, बाबूराम, राधेश्याम, देव राज, मंशाराम, त्रिभवन, राम चेत, भगवानदास वर्मा, जयराम वर्मा, राम बहार वर्मा, दाताराम वर्मा सहित सैकड़ों किसान काफी परेशान हैं क्योंकि उनकी तैयार सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न होकर बर्बाद हो चुकी है।पीड़ित किसानो की मांग है की उनकी बर्बाद हुई फसलो का उचित मुआवजा दिया जाये व दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाये।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular