Thursday, April 25, 2024
spot_img
HomeMarqueeवृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ: सीमा त्रिपाठी

वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ: सीमा त्रिपाठी

वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ: सीमा त्रिपाठी
ब्राह्मण युवजन सभा ने शिक्षक पार्क में किया वृक्षारोपण
कानपुर महानगर। सांसे हो रही है कम आओ सब मिलकर वृक्ष लगाये हम…….
 उक्त स्लोगन के साथ अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा ने पूरे उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में वृक्षारोपण के अभियान की शुरुआत की है इसी क्रम में कानपुर में भी कार्यवाहक जिलाध्यक्ष सीमा त्रिपाठी एवं उपाध्यक्ष संजय त्रिपाठी के नेतृत्व में बर्रा कमल वाटिका से शुरू कर शिक्षक पार्क नवीन मार्किट तक लगभग 500 वृक्ष लगाए, जिनमे नीम, आम, गुड़हल, अशोक के वृक्ष लगाये गये।
 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संगठन प्रभारी श्री संजीव मिश्र रहे।
 मुख्य रूप से उपस्थित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संगठन प्रभारी श्री संजीव मिश्र ने पौधरोपण कर सभी से पर्यावरण की रक्षा करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज मौसम में अनिश्चित परिवर्तन का सबसे बड़ा कारण पेड़-पौधों की धुंआधार कटाई है। हमें अपने पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए पौधरोपण करना  जरूरी है। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधों से ही हमें ऑक्सीजन मिलता है, जिसके लिए उन्होंने हर व्यक्ति से प्रतिवर्ष कम से कम एक-एक पौधा लगाकर पर्यावरण की रक्षा करने का संकल्प लेना चाहिए।
कार्यक्रम की  अध्यक्षता
सीमा त्रिपाठी ने किया और कहा की पर्यवारण को बचाना है तो पेड़ो की कटाई बंद करनी होगी, सीमा ने कहा वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ !!
कार्यक्रम में मुख्य रूप से
मंडल प्रभारी कल्पना तिवारी, अजीत मिश्र, रवि शुक्ला, आकाश शर्मा, आदित्य पांडेय, रूबी वाजपई, मंजुला मिश्र आदि लोग उपस्थित रहे।
सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
————————————————————————————————————————-
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular