Thursday, April 25, 2024
spot_img
HomeMarqueeराहुल गांधी अमेठी से हुए लापता

राहुल गांधी अमेठी से हुए लापता

पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करे—-

अमेठी: कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी के ससंदीय क्षेत्र अमेठी में उनकी गुमशुदगी के पोस्टर लगाए गए हैं। अमेठी कांग्रेस कार्यालय के सामने भी कुछ पोस्टर लगे हुए हैं। पोस्टर में लिखा गया है अमेठी के माननीय सांसद राहुल गांधी अमेठी से लापता हैं। जिसके कारण सांसद द्वारा कराए जाने वाले विकास कार्य इनके कार्यकाल में ठप हैं। इनके व्यवहार से आम जनता ठगा व अपमानित महसूस कर रही है। अमेठी में इनकी जानकारी देने वाले को उचित पुरस्कार दिया जाएगा। निवेदक, अमेठी की जनता।

कांग्रेस ने लगाया भाजपा पर पोस्टर लगाने का आरोप
 दूसरी ओर, कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर ऐसे पोस्टर लगवाने के आरोप लगाते हुए कहा कि यह ओछी मानसिकता का प्रतीक है। विधान परिषद सदस्य और अमेठी के मूल निवासी दीपक सिंह का कहना है कि गांधी से ज्यादा कौन अपने क्षेत्र का दौरा करता है। वह दिल्ली में रहते हैं तब भी अमेठी की ङ्क्षचता करते हैं। श्री गांधी और उनकी बहिन प्रियंका गांधी वाड्रा आये दिन अमेठी आते रहते हैं। ऐसे में इस तरह के पोस्टर लगवाना शरारत के अलावा और कुछ नहीं है। 

https://www.youtube.com/watch?v=w6cdBpoBLvo


डाउनलोड करें गूगल प्ले स्टोर से avadhnama news app और रहें हर खबर से अपडेट।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular