राजधानी में मजदूर नेता गिरीश पाण्डेय के घर पर पड़ी डकैती

0
120

JOIN US- 9918956492—— 

मजदूर नेता गिरीश पाण्डेय डकैती काण्ड, कार्य बहिष्कार करेंगे प्रदेश के मजदूर


लखनऊ। राजधानी में मजदूर नेता गिरीश पाण्डेय के घर पर 13 जुलाई को पड़ी डकैती का खुलासा अब तक न होने पर शुक्रवार को हिन्द मजदूर सभा के बैनर तले सैंकड़ों लोगों ने गांधी प्रतिमा पर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में रेल, बिजली, चीनी, इंजीनियरिंग, विभिन्न कारखानों आदि के मजदूरों और आंगनबाड़ी, एलआईसी पेंशनर्स, सोशलिस्ट पार्टी आदि ने हिस्सा लिया। बड़ी संख्या में गांधी प्रतिमा पर जुटे मजदूरों को सम्बोधित करते हुए सभा के महामंत्री उमाशंकर मिश्र ने कहा कि प्रदेश सरकार की लापरवाही से अपराध बढ़ते ही जा रहे हैं। पुलिस प्रशासन नकारा हो चुका है और खामोश जनता में भारी असंतोष व्याप्त है। राजधानी में सरेआम मजदूर नेता के घर डकैती काण्ड हो जाता है और एक महीना बीतने के बाद भी पुलिस दोषियों को पकड़ नहीं पाती है।
उन्होंने कहा कि गोमती नगर जैसे पाश क्षेत्र में डकैती काण्ड हो जाता है और सभी बड़े पुलिस अधिकारी मजदूर नेता के घर जा कर मामले के खुलासे का आश्वासन देते है और एक डकैत को पहचान के लिए लाते हैं जिसे पाण्डेय जी की बेटी पहचान लेती है पर बाकी के डकैत आज तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाते हैं।

अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए मजदूर संगठनों ने संयुक्त रूप से कहा कि जब तक मजदूर नेता गिरीश पाण्डेय के घर पड़ी डकैती का खुलासा नहीं हो जाता तब तक मजदूरों का संघर्ष जारी रहेगा। मजदूरों ने कहा कि यदि अपराधियों की गिरफ्तारी जल्द न हुई तो 12 सितम्बर से प्रदेश के सभी मजदूरों द्वारा कार्य बहिष्कार कर दिया जाएगा।

दोपहर तीन बजे तक धरना प्रदर्शन करने के बाद मजदूर संगठनों ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।

https://www.youtube.com/watch?v=j3zpe5yTHd4&t=3s


डाउनलोड करें गूगल प्ले स्टोर से avadhnama news app और रहें हर खबर से अपडेट।
Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here