Saturday, April 20, 2024
spot_img
HomeMarqueeयोगी आदित्यनाथ के दौरे पर राष्ट्रध्वज का अपमान

योगी आदित्यनाथ के दौरे पर राष्ट्रध्वज का अपमान

प्ले स्टोर से डाउनलोड करे AVADHNAMA NEWS APP
join us-9918956492—————-

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन दिन के दौरे पर मॉरिशस गए हुए हैं। उनके साथ केंद्रीय राज्यमंत्री गिरिराज सिंह भी साथ गए हुए हैं। उनके दौरे पर राष्ट्रध्वज के अपमान का मामला सामने आया है। 2 नवंबर को सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्विटर पर मॉ़रिशस में एक कार्यक्रम की फोटो साझा की थी। वे वहां प्रवासी दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए थे। इस दौरान योगी मॉरीशस के अप्रवासी घाट पर विडिटर्स बुक में उन्होंने अपने विचार दर्ज करवाए। जब वह विडिटर्स बुक पर लिख रहे थे तो वहां पर स्टैंड में भारत और मॉरिशस झंडा लगा हुआ।


पहली नजर में देखेंगे तो लगेगा कि सब कुछ सामान्य है लेकिन अगर ध्यान से देखा जाए तो स्टैंड में लगा तिरंगा उलटा है। इस बड़ी चूक पर ना तो सीएम योगी आदित्यनाथ की नजर गई और ना ही गिरिराज सिंह की। सब ट्विटर पर लोगों ने इस गलती को पकड़ा तो योगी आदित्यनाथ का जमकर मजाक उड़ाया जाने लगा।

विवाद बढ़ता देख शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ के ट्विटर हैंडल से ये ट्वीट डिलिट कर दिया गया।


वहीं मॉरिशस में कार्यक्रम आयोजकों ने उल्टा तिरंगा लगाने पर माफी मांग ली है। वहीं आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया रणनीतिकार अंकित लाल ने सीएम के ट्विटर हैंडल को टैग कर कहा, ‘योगी जी कम से कम ये सुनिश्चित कर लेते कि जिस डेस्क पर आप बैठे हैं, उस पर उल्टा भारतीय झंडा न लगा हो।

https://www.youtube.com/watch?v=ij2i2REOvGo&t=27s


अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular