Saturday, April 20, 2024
spot_img
HomeMarqueeमुहिम वेलफेयर फाउंडेशन ने किया प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन

मुहिम वेलफेयर फाउंडेशन ने किया प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन

मुहिम वेलफेयर फाउंडेशन ने किया प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन
डॉ0 भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में हुआ भव्य कार्यक्रम
कानपुर महानगर। शहर में शुक्रवार को मुहिम वेलफेयर फाउन्डेशन रजि० उ०प्र० के तत्वाधान मे भारतरत्न डा० भीमराव अम्बेडकर जी की जयन्ती पर प्रश्नोत्तरी का आयोजन प्राथमिक विद्यालय कछियाना हूलागंज मे किया गया।
संस्था लगातार बच्चो के लिये ज्ञानवर्धक कार्यक्रमो का आयोजन करती रहती है। उसी कड़ी में आज भारतरत्न संविधान के निर्माणकर्ता  डा० भीमराव अम्बेडकर जी की जयन्ती की पूर्व संध्या पर एक सामान्यज्ञान प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ डा० भीमराव जी के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ तत्पश्चत संस्था द्वारा बच्चो को डा०अम्बेडकर जी के जीवन के विषय मे बताया गया उसके उपरान्त प्रश्नोत्तरी का आयोजन हुआ तथा कार्यक्रम का समापन बच्चो को खाद्य सामग्री वितरण के साथ हुआ।
संस्था के अध्यक्ष विभोर द्विवेदी ने बताया कि संस्था लगातार गरीब बच्चो के लिये कार्यरत है संस्था का मुख्य उद्देश्य गरीब निराश्रित बच्चो का विकास करना है तथा उन्हे शिक्षा के लिये प्रेरित करना है जिससे वह आगे बढकर कुछ कर सके तथा देश का नाम रोशन करें।
संस्था के महामंत्री भरत मिश्र ने बताया कि हमारी संस्था इस प्रकार के कार्यक्रमो के माध्यम से बच्चो को हमारे महापुरूषो के विषय मे अवगत कराने के साथ साथ उनमे ज्ञान का संचार कर रही है जिससे बच्चे हमारी संस्कृति और हमारे महापुरूषो को भूल न जाय।
कार्यक्रम मे मुख्य रूप से गुरू नारायण गुप्ता(पार्षद) विभोर द्विवेदी (प्रदेश अध्यक्ष)भरत मिश्र (प्रदेश महामंत्री) कुशाग्र गुप्ता(जिलाध्यक्ष), दीपेश गुप्ता (जिला महामंत्री), अतुल सविता हनी, मयंक गुप्ता, अनिता माहेश्वरी, मीना मल्होत्रा, देवेश शर्मा, विकास साहू, रजत गुप्ता, मोहित सैनी, जगदीश जायसवाल, नीलेश तिवारी, अंकित तिवारी, देवर्षि, अनुज मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे।
सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट 
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular