Thursday, April 25, 2024
spot_img
HomeMarqueeमाननीय प्रधानमंत्री, श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा देश के किसानों से की...

माननीय प्रधानमंत्री, श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा देश के किसानों से की गयी सीधी वार्ता

संस्थान के वैज्ञानिकों, अधिकारियों, कर्मचारियों तथा आस-पास के क्षेत्रों के किसानों ने भारत के माननीय प्रधानमंत्री, श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा देश के किसानों से की गयी सीधी वार्ता को डी.डी. किसान चैनल पर संस्थान के प्रेक्षागृह में देखा।

इस वार्ता के अंतर्गत माननीय प्रधानमंत्री महोदय ने गुजरात, राजस्थान, बंगाल, मणिपुर आदि प्रदेशों के किसानों द्वारा मछली पालन, बागवानी, पशुपालन, कुकुट पालन आदि के द्वारा किसान कैसे अपनी आय दुगुनी कर रहे हैं, इसकी विस्तृत जानकारी प्रदान की | इस अवसर पर दिए गए सम्बोधन में माननीय प्रधान मंत्री महोदय ने आशा व्यक्त की कि वर्ष 2022 तक भारत के किसानों की आमदनी दुगुनी करनी है जिसके लिए अथक प्रयास किया जा रहा है |

उन्होंने कहा कि किसानों को यदि आय दुगुनी करनी है तो उन्हें नवीनतम प्रोद्योगिकियों तथा तकनीकों का इस्तेमाल करना होगा | इस अवसर पर संस्थान के वैज्ञानिकों, अधिकारियों, कर्मचारियों तथा किसानों सहित दो सौ सौ से अधिक लोग सम्मिलित हुए |

पंचदेव यादव की रिपोर्ट


अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular