Saturday, April 20, 2024
spot_img
HomeMarqueeमाकपा ने अपनी जिला इकाईयों का आह्वान किया है कि वे तूफान...

माकपा ने अपनी जिला इकाईयों का आह्वान किया है कि वे तूफान पीड़ितों की मदद के लिए पूरी तरह जुट जायें

लखनऊ। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) उ0प्र0 राज्य मंत्रि परिषद ने उ0प्र0 एवं राजस्थान में भयानक तूफान द्वारा हुई भारी जन धन की हानि पर गहरा दुख प्रकट किया है और मारे गये लोगों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।माकपा राज्य मंत्रि परिषद ने कहा है कि इस दुखद विपत्ति के समय में मुख्यमंत्री को प्रदेश में होना चाहिए किन्तु वे कर्नाटक में भाजपा के चुनाव प्रचार में लगे हैं उन्हें चाहिए कि फौरन तूफानक ी भयावह मार झेल रही जनता के बीच पहुंचे। प्रदेश के लगभग 22 जिले इस तूफान की मार से प्रभावित हैं। माकपा राज्य मंत्रि परिषद ने सरकार द्वारा घोषित मुआवजे एवं सहायता को अपर्याप्त बताया है। मृतकों के परिवारों को कम से कम 10 लाख का मुआवजा मिलना चाहिए। मारे गये पशुओं के मालिकों को कम से कम एक लाख दिया जाना चाहिए। बडे़ पैमाने में फसलें बर्बाद हुई हैं। रिहायशी मकान ध्वस्त हुए हैं।

इस नुकसान का फौरन आकलन कर समुचित सहायता दी जाय। तूफान से तबाह हुए लोगों को आवास की व्यवस्था तथा किसानों की सरकारी देनदारियों को भी माफ किया जाना चाहिए और सरकारी वसूली रोकी जानी चाहिए। माकपा ने अपनी जिला इकाईयों का आह्वान किया है कि वे तूफान पीड़ितों की मदद के लिए पूरी तरह जुट जायें।


अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular