Wednesday, April 24, 2024
spot_img
HomeMarqueeमां बेटी का कातिल उसका पूर्व प्रेमी ही निकला.....

मां बेटी का कातिल उसका पूर्व प्रेमी ही निकला…..

फैजाबाद
मां बेटी का कातिल उसका पूर्व प्रेमी ही निकला। दिल्ली ले जाकर शादी करने का झांसा देकर उसे वह देवगांव के जंगल में लेकर आया और उसकी हत्या कर दी। प्रकरण में युवती के पिता के द्वारा उसके पूर्व प्रेमी पर अपहरण और हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल लिया।
ग्राम किसनी थाना शुक्ल बाजार की रहने वाली युवती और क्षेत्र के रहने वाले मुन्ना में प्रेम प्रसंग था। 2012 में जब युवती गर्भवती हो गयी तो उसके पिता ने मुन्ना ने शादी करने के लिए कहा परन्तु उसने इंकार कर दिया। इसके बाद युवती के पिता के द्वारा मुन्ना के उपर रेप का मुकदमा दर्ज कराया गया। जिसमें मुन्ना जेल गया। युवती ने एक बेटी को जन्म दिया। मुन्ना जेल से जमानत पर छूटा और उसने युवती के पिता से सुलह का प्रस्ताव रखा परन्तु उसके पिता ने शादी करने पर ही सुलह की बात मानी। मुन्ना के अनुसार वह एक विवाह और कर चुका था इसलिए वह शादी नहीं कर सकता था। इसके लिए उसने युवती को फुसलाया कि वह उसे दिल्ली ले जाकर शादी कर लेगा। उसके बहकावें में युवती उसके साथ आयी। मुन्ना युवती को लेकर देवगांव के जंगल में गया और उसकी हत्या कर दी।


मुन्ना के साथ जाने की जानकारी युवती ने अपने पिता को तो नहीं दी थी परन्तु जहां वह काम करती थी वहां उसने यह जानकारी दे दी थी। पुलिस को उसने यह बता दिया जिसके बाद मुन्ना के उपर शह और गहरा गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular