Thursday, April 25, 2024
spot_img
HomeMarqueeमतदान के लिए आयोग की तरफ से 3731 पोलिंग स्टेशन

मतदान के लिए आयोग की तरफ से 3731 पोलिंग स्टेशन

join us-9918956492———————————–
अपने व्हाट्सप्प ग्रुप में 9918956492 को जोड़े———— 

उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए प्रचार थम चुका है. अब बुधवार यानी 22 नवंबर को प्रदेश के 24 जिलों में 22 नवंबर की सुबह 7.30 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा.


इस चरण में कुल 230 नगर निकाय पर प्रत्याशी के भाग्य का फैसला होगा. इनमें 5 नगर निगम, 71 नगर पालिका परिषद और 154 नगर पंचायत शामिल हैं.
करीब 1 करोड़ 9 लाख 26 हजार 972 मतदाता इसमें शामिल होंगे. इसमें करीब 50,43,850 मतदाता महिला हैं.
पहले चरण में कुल 4095 वार्ड हैं. मतदान के लिए आयोग की तरफ से 3731 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं, जहां 11,683 बूथ पर मतदान होना है.

बुधवार को होने वाले मतदान में कुल 26,314 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा. इनमें करीब 10317 महिला प्रत्याशी शामिल हैं.
पहले चरण में विभिन्न नगर निगमों में महापौर के लिए जहां 56 प्रत्याशी मैदान में हैं, वहीं पार्षद प्रत्याशी 3856 हैं.
इसी तरह पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए 901 प्रत्याशी मैदान में हैं, जबकि परिषद में सभासदी के लिए 10,642 उम्मीदवार खड़े हैं.
इसी तरह से नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए कुल 1678 प्रत्याशी मैदान में हैं, वहीं सभासद पद के लिए 9181 कैंडीडेट भाग्य आजमा रहे हैं.
22 नवंबर को यहां पड़ेंगे वोट: 
सहारनपुर मंडल में शामली
मेरठ मंडल में मेरठ और हापुड़
​मुरादाबाद मंडल में बिजनौर
बरेली मंडल में बदायूं
अलीगढ़ मंडल में हाथरस और कासगंज
आगरा मंडल में आगरा
कानपुर मंडल में कानपुर नगर
झांसी मंडल में जालौन
चित्रकूट मंडल में हमीरपुर और चित्रकूट
इलाहाबाद मंडल में कौशाम्बी और प्रतापगढ़
लखनऊ मंडल में उन्नाव और हरदोई
फैजाबाद मंडल में अमेठी और फैजाबाद
देवीपाटन मंडल में गोंडा
बस्ती मंडल में बस्ती
गोरखपुर मंडल में गोरखपुर
आजमगढ़ मंडल में आजमगढ़
वाराणसी मंडल में गाजीपुर
मिर्जापुर मंडल में सोनभद्र

https://www.youtube.com/watch?v=ij2i2REOvGo&t=27s


अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular