Thursday, April 25, 2024
spot_img
HomeMarqueeभू माफियाओ और वन भू माफियाओ से न केवल जमीन मुक्त करायी...

भू माफियाओ और वन भू माफियाओ से न केवल जमीन मुक्त करायी जायेगी, बल्कि उनके विरूद्ध सुसंगत धाराओ मे अभियोग पंजीकृत जेल भेजा जायेगा

उन्नाव जिला अधिकारी सुश्री अदिति सिंह ने कहा कि जिले के भू माफियाओ और वन भू माफियाओ से न केवल जमीन मुक्त करायी जायेगी, बल्कि उनके विरूद्ध सुसंगत धाराओ मे अभियोग पंजीकृत जेल भेजा जायेगा!

सुश्री अदिति सिंह आज पन्नालाल हाल कलेक्ट्रेट में आयोजित एंटी भू-माफिया व एंटी वन भू-माफिया केलिये गठित टास्क फोर्स की बैठक की अध्यक्षता कर रहीं थी! जिलाधिकारी सुश्री अदिति सिंह व पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पाण्डेय ने कहा कि उप जिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारीगण भू माफियाओ को चिन्हित कर उनके विरूद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही करें! कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों मे उप जिलाधिकारीगण व नगर क्षेत्र मे नगर निकायो की अधिशासी अधिकारी अवैध रूप से कब्जाई गयी जमीनो व अवैध कब्जेदारो की सूची पूरे विवरण के साथ तत्काल उपलब्ध करायें! अपर जिलाधिकारी श्री बी एन यादव ने कहा कि अन्य विभागो जैसे लो नि वि, सिचाई व वन विभाग आदि की जमीनो पर अवैध कब्जा करने वालो को भी बख्शा नही जायेगा! एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स कमेटी के दायित्वो की जानकारी देते हुये बताया कि सभी लोग पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वो का निर्वहन करें! जिला अधिकारी सुश्री अदिति सिंह ने कहा अवैधऱूप रूप से कब्जाई गयी जमीनो से बेदखली की कार्यवाही पूरी तत्परता व सख्ती से की जाय! सम्बन्धित उप जिलाधिकारी के नेतृत्व मे पूरी टीम काम करेगी! कहा कि अवैध शराब की तस्करी करने वालो व जमीनो को लेकर घोर अपराधो मे लिप्त अपराधियो की सूची भी बनायी जाय! कहा कि वन विभाग पूरी सक्रियता के साथ काम करे अधिकारी फील्ड मे जांय! वन की जमीनो पर कब्जा व अवैध कटान किसी भी दशा में नही होने देना है! अवैध कटान मे कोई सरकारी कर्मचारी या अधिकारी लिप्त पाया गया तो कठोर कार्यवाही की जायेगी! कहा कि एन्टी वन भू-माफिया के शासनादेश के अनुरूप कार्यवाही करे! आरा मशीनो कीसघन चेकिग की जाय! जिला अधिकारी सुश्री अदिति सिंह व पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पाण्डेय ने कहा कि आई जी आर एस के मामलो की टाप लेवल पर समीक्षा होगी, जितने भी मामले पेन्डिग हो उनका तत्काल समाथान किया जाय! कहा कि थाना समाधान दिवसो को गम्भीरता से लिया जाय, भूमि विवादो व अन्य मामलो केनिस्तारण मे किसी भी स्तर पर लापरवाही या हीलाहवाली किसी भी दशा में क्षम्य नही होगी! बैठक मे पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पाण्डेय ,अपर जिला अधिकारी श्री बी एन यादव के अलावा नगर मजिस्ट्रेट श्री अशोक कुमार सिंह सभी उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारीगण उपस्थित थे!

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular