Friday, April 19, 2024
spot_img
HomeMarqueeभाजपा ने महापुरुषों की प्रतिमाओं पर चलाया स्वच्छता अभियान

भाजपा ने महापुरुषों की प्रतिमाओं पर चलाया स्वच्छता अभियान

भाजपा ने महापुरूषों की प्रतिमाओं पर चलाया स्वच्छता अभियानलखनऊ। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर द्वारा लखनऊ महानगर क्षेत्र में स्थित महापुरूषों की प्रतिमाआंे पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के महामंत्री पुष्कर शुक्ला ने बताया कि प्रदेश संगठन की योजनानुसार नगरीय क्षेत्र की सभी महापुरूषों की प्रतिमाआंे पर स्वच्छता अभियान चलाकर साफ सफाई की गयी।

स्वच्छता अभियान में हिस्सा लेने वालों मंे प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने हजरतगंज स्थित पटेल प्रतिमा पर उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने शहीद स्मारक पर, उ.प्र. सरकार के मंत्री डा. महेन्द्र सिंह ने सरदार बल्लभ भाई पंत की प्रतिमा पर एवं नीरज सिंह ने पं.दीनदयाल स्मृतिका पर तथा पार्षद नागेन्द्र सिंह चैहान ने हजरतगंज स्थित सभी प्रतिमाओं पर तथा महानगर स्वच्छता अभियान के संयोजक हरसरनलाल गुप्ता एवंं अन्य वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, पार्षदों, मण्डल अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने महापुरूषों की प्रतिमाओं पर स्वच्छता अभियान चलाया।


अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular