Thursday, April 25, 2024
spot_img
HomeMarqueeभाजपा नेता संतोष शुक्ला को दिनदहाड़े शिवली थाने में घुसकर हत्या के...

भाजपा नेता संतोष शुक्ला को दिनदहाड़े शिवली थाने में घुसकर हत्या के मामले के बाद से चर्चा में आया था विकास दुबे

कानपुर महानगर। वर्ष 2001 में भाजपा के तत्कालीन दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री संतोष शुक्ला की थाने के अंदर सनसनीखेज हत्या करने के चर्चा में आया था विकास दुबेआरोपित रहे कुख्यात अपराधी विकास दुबे समेत उसके गैंग के 1 दर्जन साथियों के ऊपर चौबेपुर पुलिस ने गैंगस्टर की कार्यवाही की है। वह चौबेपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। अभी हाल ही में कानपुर के एक अन्य हत्या के मामले में वांछित चल रहे विकास पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। वह लखनऊ के कृष्णानगर क्षेत्र में अपनी बुआ के मकान में छिपकर रह रहा था।
जहाँ से उसे एसटीएफ ने अरेस्ट किया था तब से वो लखनऊ जेल में है। उस समय विकास भाजपा नेता हत्याकांड के गवाहों को धमका भी रहा था। उसके लखनऊ के कई अपराधियों से कनेक्शन हैं। विकास पूर्व में प्रधान व जिला पंचायत सदस्य भी रह चुका है।   विकास की गिरफ्तारी के बाद STF की पूछताछ में सामने आया था कि वर्ष 1996 में कानपुर की चौबेपुर विधानसभा क्षेत्र से हरिकृष्ण श्रीवास्तव व संतोष शुक्ला चुनाव लड़े थे। इस चुनाव में हरिकृष्ण श्रीवास्तव विजयी घोषित हुए थे। विजय जुलूस निकाले जाने के दौरान दोनों प्रत्याशियों के बीच गंभीर विवाद हो गया था। जिसमें विकास दुबे का नाम भी आया था और उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हुआ था। यहीं से विकास की भाजपा नेता संतोष शुक्ला से रंजिश हो गई थी। इसी रंजिश के चलते 11 नवंबर 2001 को विकास ने कानपुर के थाना शिवली के अंदर घुसकर संतोष शुक्ला की गोली मारकर हत्या कर दी थी। लेकिन पुलिस द्वारा घटना को थाने के सामने होना बताया गया था।
 जुर्म का दूसरा नाम विकास उसने कई हत्याकांड को दिया अँजाम
 अँजामवर्ष 2000 में कानपुर के शिवली थानाक्षेत्र स्थित ताराचंद इंटर कॉलेज के सहायक प्रबंधक सिद्धेश्वर पांडेय की हत्या में भी विकास का नाम आया था। इसके अलावा कानपुर के शिवली थानाक्षेत्र में ही वर्ष 2000 में रामबाबू यादव की हत्या के मामले में विकास की जेल के भीतर रहकर साजिश रचने का आरोप है। वर्ष 2004 में केबिल व्यवसायी दिनेश दुबे की हत्या के मामले में भी विकास आरोपित है। उसके खिलाफ 50 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।  आज चौबेपुर एसओ उमेश कुमार सिंह द्वारा की गई गैंगस्टर की कार्यवाही में सबसे पहला नाम है विकास दुबे उसके बाद उसके साथी विष्णु पाल सिंह, रामनरेश नागर, मनोज, चन्द्रजीत, सन्तोष, रणवीरसिंह, लालाराम, अजित कुमार, इंद्रजीत, सत्यम, नाहर सिंह।
सर्वोत्तम तिवारी
———————————————————————————————————————
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular