Thursday, April 25, 2024
spot_img
HomeMarqueeभागवत कथा में हुआ रासलीला का वर्णन

भागवत कथा में हुआ रासलीला का वर्णन

भागवत कथा में हुआ रासलीला का वर्णन
– लालबंगला के शिवकटरा में चल रही रसमयी श्रीमद्भागवत कथा
– व्यास जी महाराज के मुखर बिंदु से भक्त सुन रहे ज्ञान की अमृत वर्षा
कानपुर महानगर। पूर्वांचल भोजपुरिया समाजसेवा समिति के तत्वाधान में चल रही अमृतमयी श्रीमद्भागवत कथा में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही। चल रही इस कथा में आज कथा व्यास पूज्य व्यास जी महाराज ने भक्तों को रासलीला के बारे में बताया व भगवान श्रीकृष्ण से संबंधित कई कथाओं का वर्णन किया।
लालबंगला के शिवकटरा स्थित शेर गिल स्टेट में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन धूमधाम से चल रहा है। पूर्वांचल भोजपुरिया समाजसेवा समिति द्वारा आयोजित इस अमृत मयी कथा में कथा वाचक पूज्य पंडित व्यास जी महाराज ने रासलीला का वर्णन किया। कथा के सातवें दिन कथा व्यास ने कहा रासलीला वास्तव में काम विजय लीला है। साथ ही भक्तों को रुक्मणी विवाह सहित कई कथाओं के बारे में कथा सुनायी। व्यास जी महाराज ने बताया कि रुक्मणी ने सात श्लोकों को लिखकर भगवान श्रीकृष्ण को पति रूप में वरण किया। इस दौरान श्रीकृष्ण और रुक्मणी विवाह की भव्य झांकी निकाली गई। श्रीमद्भागवत कथा के इस भव्य आयोजन में मुख्य रूप से गोल्डन मैन मनोज सेंगर, बद्री चरण शुक्ला, विनोद मिश्रा, प्रमोद मिश्रा, ममता मिश्रा, धीरज मिश्रा, अनीता मिश्रा, श्वेता मिश्रा, नीरज मिश्रा, नेहा तिवारी, मीनाक्षी सिंह, रीता सिंह, स्वाती गुप्ता, मीरा शर्मा, रिंकी देकला, उर्वशी देकला सहित कई लोग मौजूद रहे।
सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट 
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular