Saturday, April 20, 2024
spot_img
HomeMarqueeबेलगाम हुई 100 व 108 नम्बर की सेवा

बेलगाम हुई 100 व 108 नम्बर की सेवा

एक सड़क हादसे में खुली दोनों सेवाओं की पोल
लखीमपुर-खीरी।  प्रदेश की 100 व 108 नम्बर की सेवा बेलगाम हो गयी है। इन दोनों सेवाओं की पोल मैगलगंज में हुए एक सड़क हादसे में खुली। दोनों सेवाओं की लापरवाही के चलते तीन घायलों ने उपचाराभाव की वजह घटनास्थल पर ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। इससे लोगों में खासा रोष व्याप्त है।
घटनाक्रम के अनुसार थाना मैगलगंज क्षेत्र में दोपहर 1:17 बजे सड़क हादसे के दौरान तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये थे। घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए मौके पर पहुंचे लोगों ने 108 नम्बर पर फोन किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हो सका। उसके बाद 1 बजकर 32 मिनट दोबारा फोन किया गया। फोन रिसीव होने के बाद भी एम्बुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। 1 बजकर 59 मिनट पर फिर फोन किया गया, नतीजा ढाक के तीन पात ही रहा। वैसे हादसे होने के बाद मौके पर पहुंचे पत्रकार मनोज  ने 1 बजकर 19 मिनट पर पुलिस के 100 नम्बर पर फोन किया, लेकिन लापरवाही के चलते फोन रिसीव ही नहीं किया गया। मौके पर पहुंचे थाना मैगलगंज के एसएसआई आरएस पाण्डेय व एसआई अजय कुमार मिश्रा ने भी घायलों को अस्पताल तक भिजवाने कोई आवश्यकता नहीं समझी। वह केवल जांच करने का दिखावा करते हुए टाइम पास करते रहे। काफी समय बीत जाने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने एक मैजिक को रुकवाया और घायलों को अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे, लेकिन तब तक घायलों ने घटनास्थल पर ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। लोगों का कहना था कि घायलों को यदि दमय रहते अस्पताल ले जाया जाता तो शायद उनकी जान बच जाती। लेकिन पुलिस की इस कार्यशैली से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि पुलिस घायलों के मरने का ही इन्तजार कर रही थी। इस मामले को लेकर लोगों में पुलिस व 108 के प्रति खासा रोष व्याप्त है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular