Thursday, April 25, 2024
spot_img
HomeMarqueeबसपा सुप्रीमो ने अपने जन्मदिन पर कहा ऐसा

बसपा सुप्रीमो ने अपने जन्मदिन पर कहा ऐसा

JOIN US-9918956492——————————————————-
अपने व्हाट्सप्प ग्रुप में 9918956492 को जोड़े————————————— 
बसपा सुप्रीमो ने अपने 62वें जन्मदिन पर  
बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने 62वें जन्मदिन के अवसर पर खुद के द्वारा लिखित पुस्तक ‘संघर्षमय जीवन व बीएसपी मोमेंट ‘ के 13वें भाग का विमोचन किया साथ ही मीडिया को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह पुस्तक भविष्य में युवा पीढ़ी के लिए संघर्षमय जीवन को सफल बनाने में योगदान देगी साथ ही बीएसपी मूमेंट के संघर्षो को पार्टी से जुड़ने वाले युवा पीढ़ी को इस पार्टी के संघर्षो के बारे में बताएगी। 
वर्तमान प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि सत्ता में आयी भाजपा सरकार आरएसएस के इसारे पर काम करने वाली सरकार हैं। जो कभी भी गरीब मज़दूर तथा किसानों के हिट में काम करने वाली सरकार नहीं हैं बल्कि आरएसएस संगठन के हित में ही काम कर रही हैं। 
आगे भाजपा व केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि अपनी रैलियों में हर हर मोदी, घर घर मोदी का नारा लगावाने वाले नरेंद्र मोदी इस बार गुजरात में बेघर होते-होते बचे। भाजपा व कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहाँ कि यह दोनों पार्टी बसपा को खत्म करने की कोशिश में है  । 
उन्होंने कहा कि ये दोनों पार्टियां बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का नाम हर कार्यक्रम में लेकर दलितों की हितैषी बनने की कोशिश करती हैं। जबकि इनके समय में ही दलितों का शोषण हुआ है।
उन्होंने कांग्रेस के शासनकाल में बाबा साहेब को भारत रत्न न देने का भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस बाबा साहेब का इतना ही सम्मान करती है तो वो बताएं कि देश के प्रथम कानून मंत्री के पद से उन्हें आखिर किसलिए इस्तीफा देना पड़ा।
———————————————————————————————————————
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular