Saturday, April 20, 2024
spot_img
HomeMarqueeप्रदूषण की मार झेल रहे दिल्ली एनसीआर के लोगों के लिए खुशी...

प्रदूषण की मार झेल रहे दिल्ली एनसीआर के लोगों के लिए खुशी की बात

join us-9918956492————————-
अपने व्हाट्सप्प ग्रुप में 9918956492 को जोड़े ————
प्रदूषण की मार झेल रहे दिल्ली एनसीआर के लोगों के लिए खुशी की बात है कि ठंड ने दस्तक दे दी है। दरअसल लगभग सभी पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी शुरू हो चुकी है। वहीं , मैदानी इलाकों में भी मौसम ने करवट बदलना शुरू कर दिया है।10 दिनों से प्रदूषण की मार झेल रहे दिल्ली-एनसीआर को शुक्रवार देर रात बारिश के बाद बड़ी राहत मिली है। देर रात बूंदाबांदी के बाद कुछ देर के लिए बारिश हुई, जिससे ठंड भी बढ़ गई है। सुबह तेज हवा चलने से मौसम काफी सर्द हो गया। हाल ही में कश्मीर में इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई थी।

मौसम विभाग ने उच्च क्षेत्रों में बर्फबारी होने का अनुमान
वहीं, मौसम विभाग ने कश्मीर में 18 नवंबर को व्यापक बारिश होने और आने वाले दिनों में राज्य के उच्च क्षेत्रों में बर्फबारी होने का अनुमान लगाया है। ऐसे में दिल्ली समेत उत्तर भारत में आज पारा गिरा है। जबकि जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में बुधवार को सीजन की पहली बर्फबारी हुई थी। तापमान -3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। बर्फबारी के कारण पूरे उत्तर भारत का तापमान प्रभावित होगा और ठंड बढ़गी। सोनमर्ग में 3 इंच बर्फबारी हुई। राजौरी में पीर पंजाल के पहाड़ बर्फ से ढक गए। बता दें कि जम्मू क्षेत्र और श्रीनगर में भी बारिश की सूचना मिली थी।

https://www.youtube.com/watch?v=ij2i2REOvGo&t=27s


अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular