Tuesday, April 23, 2024
spot_img
HomeMarqueeप्रतिदिन हजारों यात्रियों का होता है आवागमन, सुविधाएं जीरो

प्रतिदिन हजारों यात्रियों का होता है आवागमन, सुविधाएं जीरो

अनवरगंज स्टेशन की स्तिथि दयनीय
प्रतिदिन हजारों यात्रियों का होता है आवागमन, सुविधायें जीरो
नहीं है पेयजल की उचित व्यवस्था, सौंचालयों में जड़े ताले
कानपुर महानगर। महानगर कानपुर में मुख्य कानपुर सेंट्रल स्टेशन के अलावा भी स्टेशन है जिसमें अनवरगंज स्टेशन, रावतपुर स्टेशन, कल्याणपुर स्टेशन है। कानपुर सेंट्रल पर वर्तमान समय में ट्रेनों का लोड अत्याधिक है और यात्रियों को भी परेशनी होती है। वहीं अनवरगंज स्टेशन सेंट्रल स्टेशन का लोड कम करने में सहायक हो सकता है। अनवरगंज स्टेशन में पहले रूकने वाली ट्रेनो की काफी संख्या भी लेकिन धीरे-धीरे यह बदहाली की भेंट चढ गया और स्थिति दयनीय होती चली गई।
कानपुर के अनवरगंज स्टेशन में यात्रियो के लिए कोई सुविधा नही है। स्टेशन को जाने वाला रास्ता सकरा और खराब है साथ ही अतिक्रमण की भेंट चढ गया है। यहां यात्री सुविधाओं के लिए तरस रहे है। प्लेटफार्म पर बने महिला शौचालय पर ताला लगा रहता है। पेय जल की समस्या है नल टूटे पडे है जिसमें पानी हमेशा बहता रहात है। बदहाली का हाल यह कि यहा की घडी बंद पडी है और स्टेशन अधिकारी इस ओर ध्यान नही दे रहे है। प्लेफार्म नं0 1 की बाउड्री टूटी पडी है। स्टेशन के बाहर और अन्दर अराजक तत्वों का जमावडा लगा रहता है। दीवार टूटी होने के कारण यहां से लोगों का आना जाना लगा रहता है। बताया जाता है कि लगभग 25 से ज्यादा ट्रेने इस स्टेशन से गुजरती है जिसमें चैरी चैरा सक्सप्रसे, कासगंज, कालिंदी एक्सप्रसे, फर्रूखाबाद, लखनऊ आदि की ट्रेने है। इस स्टेशन पर जीआरपीएफ, आरपीएफ चैकी तो है लेकिन जनसुविधाओं के लिए इनके पास समय नही है। यहां रोजना हजारो यात्री का आवागमन होता है लेकिन सुविधा किसी प्रकार की नही है। वहीं दिन में 4 से 5 माल गाडी भी यहा से गुजरती है। इस सम्बन्ध में आरपीएफ प्रभारी का कहना है कि स्टेशन पर अराजक तत्वों पर कार्यवाही की जायेगी। टिकट व्यवस्था को लेकर भी यहां आरतियों को जूझना पडता है, क्योंकि यहां केवल दो ही टिकट विंडो है जिसमें एक तो अधिकतर बंद ही रहती है। यात्रियों की माने तो एक ही विंडो से उन्हे टिकट खरीदने में परेशानी होती है। वहीं स्टेशन के प्रवेश द्वार पर सुरक्षा सम्बन्धि खामिया है, यहा कोई मेडल डिटेक्अर नही है। यदि अनवरगंज स्टेशन को सुविधायुक्त बनाय जाये तो यह स्टेश्ज्ञन पश्चिम की तरफ जाने वाली गाडियों के लिए अच्छा साबित हो सकता है लेकिन अधिकारियों की अनदेखी से यह स्टेशन लगातार बदहाली की ओर जा रहा है। यदि इसके अच्छी प्रकार से चलाया जाये तो कानपुर सेंट्रल का लोड कम हो सकता है।
आवश्यकता पर पहले यात्री मांगें शौचालय की चाभी
स्टेशन पर महिला शौचालय पर ताला लगा रहता है, जब इस सम्बन्ध में  स्टेशन मास्टर से बात की गयी तो उन्होेन बचकाना सा जवाब दिया। उनका कहना है कि प्लेटफार्म नम्बर दो पर बने शौचालय की चाभी कार्यालय में रहती है यदि यात्रियों को आवश्यकता हो तो वह कभी भी चाभी ले सकते है। मतलब कि यदि यात्री को ज्यादा परेशानी हो तो पहले वह स्टेशन के कार्यालय पर जाये अपनी पीडा बताये और चाभी मांगे तब शौचालय जाये। शौचालय खुला रखने के बाजाय यह जवाब दिया गया।
सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular