Friday, April 19, 2024
spot_img
HomeMarqueeन्याय खुद फरियादी के द्वार पर पहुचेगा- के के शर्मा

न्याय खुद फरियादी के द्वार पर पहुचेगा- के के शर्मा

न्याय खुद फरियादी के द्वार पर पहुचेगा- के के शर्मा
आजाद भारत कांग्रेस की भारत जन-सवाद यात्रा पहुँची सिधौली
26 को लखनऊ से शुरू हुई है यात्रा
पूर्व जज के के शर्मा के नेतृत्व के पुरे भारत में चलेगा जागरण अभियान
सिधौली-सीतापुर। न्याय खुद फरियादी के द्वार पर पहुचेगा न्याय के लिए किसानो को सालों तक न्यायालय के चक्कर नही लगाना पड़ेगा। यह बात आजाद भारत कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के के शर्मा ने आजाद भारत कांग्रेस की भारत जन-स्वाद यात्रा के दौरान सीतापुर ज़िले सिधौली कस्बे में पहुँचने पर कही।
  26 मार्च को लखनऊ से शुरू हुई यह यात्रा पूर्व जज के के शर्मा के नेतृत्व के पुरे भारत में जागरण अभियान चलाने के उद्देश्य से चल रही है। उन्होंने कहा की आज देश में राजनीतिक पार्टियां और तथा कतिथि नेता लोगों को बरगला कर सिर्फ और सिर्फ सत्ता हासिल करने का काम करते है। उन्होंने कहा कि देश की आवाम को मन्दिर मस्ज़िद के नाम पर बांटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस वख्त देश के नोजवनो को रोज़गार और शिक्षा चाहिए उन्हें झूठे सपने परोसे जा रहे है। यात्रा सोमवार को सीतापुर मुख्यालय पहुंचेगी। जहाँ गन्ना किसानो की समसस्यो को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन देंगे और बाद में पत्रकारो को भी सम्बोधित करेंगे। यात्रा में राष्ट्रिय प्रवक्ता वीरेंद्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष बसंत यादव, प्रदेश प्रवक्ता आमिर रज़ा ‘पम्मी’ महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष शैलेंद्रि आदित्य सिंह, सचिव ओम प्रकाश मिश्रा, ज़िलाध्यक्ष सन्तोष ठाकुर, लखीमपुर ज़िलाध्यक्ष सुनील ठाकुर सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
——————————————————————————————————————-
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular