Thursday, April 25, 2024
spot_img
HomeMarqueeनरेंद्र मोदी मोर्चा संगठन का उद्देश्य योजनाओं को सफल बनाना - आशीष...

नरेंद्र मोदी मोर्चा संगठन का उद्देश्य योजनाओं को सफल बनाना – आशीष सिंह 

SATEESH SANGAM————- 

नरेंद्र मोदी मोर्चा संगठन का उद्देश्य योजनाओं को सफल बनाना – आशीष सिंह 
नरेंद्र मोदी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष सिंह राजपूत गुरुवार को राजधानी पहुचने के सम्मान को लेकर मोदी मोर्चा कार्यकर्त्ताओं ने  प्रेस क्लब में संगोष्ठी का आयोजन किया|

लखनऊ राजधानी के यूपी प्रेस कल्ब में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए प्रभारियों ने रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए अपने कार्यों का ब्यौरा दिया तथा राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजीव रंजन ने संगठन के कार्यों की समीक्षा भी की।
प्रेस में नरेन्द्र मोदी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष सिंह राजपूत का कार्यकर्ताओं ने बड़ी गर्मजोशी से स्वागत किया जिसके बाद संगोष्ठी का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजीव रंजन ने मोर्चा के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि मोर्चे का गठन केन्द्र की मोदी सरकार और प्रादेशिक भाजपा सरकारों के कार्यों और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी की सराहना करते हुए कहा कि मोदी जी की नीतियों का ही परिणाम है जो आज पूरे विश्व में लोग भारत को एक सशक्त राष्ट्र के रूप में देख रहे है। नरेन्द्र मोदी मोर्चा का विस्तार पूरे देश में करने की बात करते हुए रंजन ने कहा कि जिस तरह मोदी जी की नीतियों की प्रशंसा पूरी दुनिया कर रही है उसी तरह मोर्चे की बात पूरे देश में होनी चाहिए और ये तभी हो सकता है जब हम तन मन धन से मोर्चे के कार्यों को करे तथा मोदी जी आवाज़ जन-जन तक पहुंचाएं।

प्रदेश अध्यक्ष काज़ी मोहम्मद अरशद ने मिशन-2019 पर बल देते हुए पीएम मोदी की महत्त्वाकांक्षी योजनाओं को दोहराया और राष्ट्रीय अध्यक्ष को आश्वस्त किया कि प्रदेश के कार्यकर्ता जी जान से नरेन्द्र मोदी के विचारों को आम जनता तक पहुंचाने का काम करेंगे और 2019 को फतह करेंगे।

प्रदेश प्रवक्ता संदीप उपाध्याय ने मोर्चे की ताकत का बखान करते हुए कहा कि जिस दिन से मोर्चा जनता के बीच गया है लोगों को प्रधानमंत्री योजनाओं का पता चला है और लापरवाह अधिकारी मोर्चे की ताकत समझने लगे हैं। कई उदाहरण देते हुए संदीप ने कहा कि मोर्चे के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर केन्द्र सरकार की योजनाओं को बताए और दिक्कत आने पर सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय को सूचित करें जहां से तुरंत समस्या का समाधान किया जाएगा।

गाजियाबाद जिला अध्यक्ष सोनी वर्मा ने उज्जवला योजना की बात करते हुए कहा कि गाजियाबाद जनपद में हम लोग ग्रामीण महिलाओं को योजना की जानकारी दे रहे हैं और यदि अधिकारी ना नुकुर करते हैं तो उनकी सीधी शिकायत कर देते हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष सिंह राजपूत के स्वागत में कानपुर नगर व देहात तथा फतेहपुर के जिला अध्यक्षों ने चांदी का मुकुट और तलवार भेंट की। हालांकि आशीष सिंह राजपूत ने गला खराब होने के कारण कुछ बोला नहीं पर बिना बोले ही वह प्रदेश के कार्यकर्ताओं में जान फूंक गए हैं|

https://www.youtube.com/watch?v=WibAR5bvXQM


अवध न्यूज़ के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडिओ के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular