Wednesday, April 24, 2024
spot_img
HomeMarquee नये मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण 19 मार्च को

 नये मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण 19 मार्च को

उत्तर प्रदेश मे नई सरकार 19 मार्च को शपथ लेगी,यह तो तय हो गया है लेकिन अभी तक नये मुख्यमंत्री का नाम फायनल नही हुआ है।प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव मौर्य ने कहा है कि कल लखनऊ मे होने वाली नवनिर्वाचित भाजपा विधायको की बैठक मे मुख्यमंत्री का नाम तय हो जायेगा लेकिन नया मंत्रिमंडल 19 मार्च को शपथ लेगा।गृह मंत्री राजनाथ सिंह व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव मौर्य द्वारा मुख्यमंत्री की दौड़ मे शामिल न होने की बात सार्वजनिक करने से अब केन्द्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा का नाम मुख्यमंत्री की दौड़ मे सबसे ऊपर है वैसे लखनऊ के मेयर दिनेश शर्मा, सासंद योगी आदित्यनाथ व शाहजहांपुर से आठवी बार जीते सुरेश खन्ना व कानपुर के सतीश महाना का नाम भी चल रहा है।

19 मार्च को नए सीएम का शपथ ग्रहण अमौसी एयरपोर्ट के पास स्मृति उपवन में होना सुनिश्चित किया जा रहा है।

पुलिस विभाग ने शपथ ग्रहण की शुरू की तैयारी, शाम को 5 बजे होगा शपथ ग्रहण।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular