Thursday, April 25, 2024
spot_img
HomeMarqueeधोखेबाजी के शिकार पीड़ित ने मुख्यमंत्री से लगायी न्याय की गुहार

धोखेबाजी के शिकार पीड़ित ने मुख्यमंत्री से लगायी न्याय की गुहार

धोखेबाजी के शिकार पीड़ित ने मुख्यमंत्री से लगायी न्याय की गुहार
पहचान गलत बताकर की दोस्ती, कर दिया भितरघात
पिता पुत्र ने मिलकर धोखाघड़ी की नयी कहानी
गोविन्द नगर थाना क्षेत्र का मामला
कानपुर महानगर। सभी पर विश्वास न करने की सलाह हर कोई देता है पर जब अपने ही साजिश रच कर धोखा दे तो किस के पास जाये। ऐसा ही धोखा एक दोस्त ने दूसरे दोस्त को दिया। जिस पर पीड़ित दोस्त ने पुलिस ने न्याय की गुहार लगाई है।
घटना कानपुर के गोविन्द नगर थाना क्षेत्र की है। गुजैनी निवासी संजय गुप्ता जो अपने क्षेत्र मे समाज सेवक और व्यपारी के रूप मे जाने पहचाने जाते है। रोज की तरह अपने आटा चक्की दुकान पर बैठे थे। तभी एक आदमी आया और अपना परिचय गुड्डू यादव के नाम से कराया। जो उनकी दुकान पर खरीद दारी करने आया था। जान पहचान के बाद दोस्ती हो गयी। अपने आप को ट्रेवल्स एजेंसी का मालिक बताने वाले गुड्डू ने संजय गुप्ता की चार पहिया गाड़ी ट्रैवल्स के वास्ते खरीदने की बात कही, संजय के मना करने के बावजूद भी गुड्डु यादव ने कहा कि हम गाड़ी की क़िस्त अदा करेंगे, और कुछ पैसे आपको भी देंगे। जिसपर संजय ने स्टाम्प पर लिखा पढ़ी करके उक्त गाड़ी गुड्डु यादव को दे दी।  कुछ दिन बाद पता चला कि गुड्डु यादव को दी गई गाड़ी में मिर्जा पुर में मादक पदार्थ पकड़ा गया। जिसमें पुलिस ने कार्यवाही करते हुये उल्टे संजय गुप्ता को ही जेल भेज दिया।
जेल से छूटने के बाद जब संजय ने गुड्डु से अपनी गाड़ी वापस मांगी तो गुड्डु यादव ने कहा कि हम घर लेकर आ रहे है। लेकिन आज तक न गाड़ी मिली और न गुड्डु यादव। अपने साथ हुये कुठाराघात की शिकायत पीड़ित ने थाने सहित सीएम से भी की है। और न्याय की गुहार लगाई है।
सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular