Wednesday, April 24, 2024
spot_img
HomeMarqueeतीसरी बार एमएलसी चुनें जाने पर नरेश उत्तम का 51 किलो की...

तीसरी बार एमएलसी चुनें जाने पर नरेश उत्तम का 51 किलो की माला पहनाकर किया भव्य स्वागत

तीसरी बार एमएलसी चुनें जाने पर नरेश उत्तम का 51 किलो की माला पहनाकर किया भव्य स्वागत
– कार्यक्रम में किया गया 101 किलो मिठाई का वितरण
– सपा नेत्री उज़्मा सोलंकी के नेतृत्व में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम
कानपुर महानगर। समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में प्रदेश महिला सभा सचिव उज़्मा इकबाल सोलंकी की अध्यक्षता में मर्चेंट चेंबर हॉल में सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम का 51 किलो की फूलों की माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। जानकारी देते हुए प्रदेश महिला सभा सचिव उज़्मा इकबाल सोलंकी ने बताया कि सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम को तीसरी बार एमएलसी चुने जाने पर 51 किलो की फूल की माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इसके उपरांत 101 किलो की मिठाई का वितरण किया गया। और भीषण गर्मी को देखते हुए ठंडे पानी का शरबत वितरण किया गया। जहां एक तरफ सूर्य देव आसमान से आग बरसा रहे थे। तो वहीं दूसरी तरफ ठंडे पानी का शरबत पीकर सपा कार्यकर्ता फिर से उत्साहित हो जाते और अखिलेश यादव जिंदाबाद नरेश उत्तम जिंदाबाद के नारे लगने लगते थे। उज़्मा इकबाल सोलंकी ने कहा कि सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम में जिस प्रकार की कड़ी मेहनत करके उत्तर प्रदेश में सपा को मजबूत करने का काम किया है। वह सभी के सामने है। उस का जीता जागता उदाहरण लोकसभा का उपचुनाव है। फूलपुर और गोरखपुर की सीट को जिस प्रकार से जीता गया है। उससे कहीं न कहीं भाजपा चारों खाने चित हो गई है। और आने वाले 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के निर्देशन में सपा कार्यकर्ता अधिक से अधिक सीट जीत कर दिखाएंगे। वही सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता अधिक सीटें जीत कर राष्ट्रीय अध्यक्ष को उपहार में देगा। वही नरेश उत्तम ने उज़्मा इकबाल सोलंकी की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि उज़्मा इकबाल सोलंकी समाजवादी पार्टी की ईमानदार और निष्ठावान कार्य करता है। एक सच्चे सिपाही की तरह पार्टी के लिए हर मौके पर खडी रहती है। और पार्टी के लिए इमानदारी से कार्य करती हैं। आज के समय में ऐसे ही ईमानदार और निष्ठावान कार्यकर्ता की समाजवादी पार्टी को जरूरत है। मुख्य रुप से उपस्थित उज़्मा इकबाल सोलंकी, कवंलजीत सिंह, हसन सोलंकी, राघवेंद्र सिंह यादव (सपा जिलाध्यक्ष ग्रामीण) विजेता सक्सेना,समीर,फैज, एजाज, अबरार खान, एकलव्य, आमिर तवर, मुन्ना, मोनू, फैज, हसीन फातिमा  आदि लोग मौजूद रहे।
सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular