Thursday, April 25, 2024
spot_img
HomeMarqueeजब तक प्रॉपर्टी उसके नाम थी तब तक लड़के और बहू ने...

जब तक प्रॉपर्टी उसके नाम थी तब तक लड़के और बहू ने घर पर रखा और उसके बाद हुआ कुछ ऐसा

BRIJENDRA BAHADUR MAURYA………….
अपनो ने छोड़ा – सड़क पर पहुँचाया- उम्मीद ने अपनाया।
माँ- बाप बड़े लाड़ से अपने बच्चो को बड़ा करते है उनकी शादी करते है और अपना सब कुछ निछावर करके उनकी जिंदगी बनाते है। परंतु जब वही बच्चे और बहू उनका शोषण करते है और सड़क पर छोड़ बेसहारो की तरह छोड़ देते है सोचिए उन माँ बाप पर क्या गुजरती होगी। 
ऐसा ही एक वाक्या हुआ नवाबो की नगरी कही जाने वाली राजधानी लखनऊ में जहा पेपर मिल कॉलोनी में पिछले 15 दिनों से एक महिला बहुत बुरे हालात में तिकोना पार्क में पेड़ के नीचे बहुत ही बुरी स्तिथि में पड़ी हुई थी जब लोगो ने उसके बारे में जानने की कोशिश करी तो पता चला कि वह महानगर की रहने वाली है और एक बहुत सम्मानित स्कूल की वाईस प्रिंसिपल भी रह चुकी है पर अपनों की बेरुखी ने  के कारण आज वह सड़क  पर कूड़े की तरह फेक दी गयी है। जब तक प्रॉपर्टी उसके नाम थी तब तक लड़के और बहू ने घर पर रक्खा और जब प्रॉपर्टी लड़के के नाम कर दी तब उसी माँ को  उठा कर बाहर फेंक दिया। 
पेपर मिल कॉलोनी में रहने वाले उम्मीद संस्था से जुड़े श्री अम्बर ने संस्था से संपर्क किया तो तत्काल ही संस्था के संस्थापक के साथ वीरांगना आशा सिंह ( प्रभारी गोमती नगर,लखनऊ) एवं वीर आलोक सक्सेना (प्रभारी इंदिरानगर,लखनऊ) तुरंत रात 9 बजे मौके पर पहुँचे और उनको जानकीपुरम स्थीत “अपना घर आश्रम” मे रहने की जगह दिलाई। 
उम्मीद संस्था  देते है जागरूक नागरिक अम्बर जी का एवं वीरांगना आशा सिंह ( प्रभारी गोमती नगर,लखनऊ) एवं वीर आलोक सक्सेना (प्रभारी इंदिरानगर,लखनऊ) का एवं वह सभी पेपर मिल कॉलोनी तिकोना पार्क के पास रहने वालों का जिन्होंने ने आज एक बेसहारा माँ की उम्मीद बन कर उनको सहारा दिया।
कहने को तो लखनऊ में  बहुत से रेन बसेरे है पर एक भी  रैन बसेरा ऐसा  नही है जहाँ ऐसी महिलाओ को रक्खा जा सके बल्कि वही लखनऊ शहर में ही नगर निगम की 22 रैन बसेरे खाली पड़े है जहाँ कोई रहता भी नही है। उम्मीद है कि सरकार भी आगे आएगी और एक रैन बसेरा महिलाओ के लिए शुरू करने में उम्मीद संस्था का सहयोग करेगी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular