Friday, April 19, 2024
spot_img
HomeMarqueeचंदन का टीका लगाकर बृज के गीतों के बीच खेली फूलों की...

चंदन का टीका लगाकर बृज के गीतों के बीच खेली फूलों की होली

चंदन का टीका लगाकर बृज के गीतों के बीच खेली फूलों की होलीपूर्वी दिल्ली | सूरजमल पार्क स्थित ईस्ट एंड क्लब में मंगलवार शाम बीजेपी शाहदरा जिला की ओर से एक होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर होली गीतों ने लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। होली मिलन समारोह में मथुरा से आए पंडित मुरारी लाल शर्मा के नेतृत्व में आई चरकुला आर्ट अकादमी के कलाकारों ने होली के रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

लठ्ठ मार होली , मयूर नृत्य व फूलों की होली तथा होली पर आधारित बृज गीतों पर लोग भक्ति भाव में विभोर होकर जमकर झूमे। होली भारतीय संस्कृति का सबसे बडा त्यौहार है। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे पर फूल डालकर व चंदन टीका लगाकर होली खेली एवं जिले से सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को बधाई दी।

इस अवसर पर भाजपा विधायक ओपी शर्मा व भाजपा दिल्ली प्रदेश के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथियों के रुप मे शिरकत की वही इस मौके पर पूर्व महापौर महेंद्र आहूजा मण्डल अध्यक्ष विवेक भनोट, निगम पार्षद अंजू , पूर्व जिलाध्यक्ष कल्मकान्त, कृष्णा नगर से निशा तिवारी , लष्मी नगर से निगम पार्षद नीतू तिवारी, महामन्त्री पवन वर्मा, अर्जुन चौटाला, चंद्रशेखर गर्ग, कुनाल राजपूत, रोहित शर्मा, डॉक्टर आनन्द, गौरव , अरुण यादव  प्रेम राजपूत, राजीव गोयल , ईश्वर दयाल गुप्ता , भगवान दास गोयल, नरेश गोयल व हुक्म सिंह आदि सहित समाज के सभी वर्गो के लोग उपस्थित थे।


9918956492 को अपने मोबाइल में avadhnama news के नाम से सेव करे और अपना नाम जिला हमे व्हाट्सएप्प करें 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular