Saturday, April 20, 2024
spot_img
HomeMarqueeग्रामीणों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया निगोहा कस्बे में

ग्रामीणों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया निगोहा कस्बे में

ग्रामीणों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया निगोहा कस्बे में
मोहनलालगंज रायबरेली जा रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय का निगोहां कस्बे में बीजेपी के कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।वहीं इस दौरान कुछ रेल यात्रियों ने निगोहां रेलवे स्टेशन पर गंगा गोमती एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव के लिए अध्यक्ष जी को पत्र भी सौंपा।
शुक्रवार को रायबरेली जा रहे प्रदेश अध्यक्ष की सूचना पर निगोहां कस्बे में बीजेपी के कार्यकर्ता अपने समर्थको के साथ चिलचिलाती धुप में दोपहर लगभग 2 बजे से  इंतजार कर रहे थे लगभग साढे पांच बजे प्रदेश अध्यक्ष निगोहां कस्बा पहुचे जहां कार्यकर्ताओ ने फूल व् मालाओ से जोरदार स्वागत किया।स्वागत करने वालो में मुख्य राघवेंद्र तिवारी,  रिंकू अवस्थी,आशीष त्रिपाठी,  ग्राम प्रधान भगवानपुर अंकुर मिश्रा, काका तिवारी, अभय दिक्षित,  शिवसहाय सिंह, राजाराम वर्मा,  मण्डल अध्यक्ष शिव गुप्ता, विकास सिंह व् बिन्नू सिंह ने फूल व मालाओ से स्वागत किया। इस दौरान  लखनऊ रायबरेली हाइवे पर वाहनों की लम्बी कतारे लग गई प्रदेश अध्यक्ष के जाने के बाद पुलिस ने जाम छुड़ाया।
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular