Saturday, April 20, 2024
spot_img
HomeMarqueeगौरक्षा समिति व विहिप ने संयुक्त रूप से बैठक कर किया विचार-विमर्श

गौरक्षा समिति व विहिप ने संयुक्त रूप से बैठक कर किया विचार-विमर्श

JOIN US-9918956492——————————–
गौरक्षा समिति व विहिप ने संयुक्त रूप से बैठक कर किया विचार-विमर्श
सीतापुर। गोरक्षा समिति विश्व हिन्दू परिषद की बैठक जिलाध्यक्ष श्रीप्रकाश सिंह के आवास पर आयोजित की गई। जिसमें जिला प्रशासन को एक ज्ञापन दिया गया था कि शहर में वे सहारा घूम रही गायों को गौशाला भेजा जाय तथा उनके रहन सहन खाने पीने का प्रबन्ध किया जाय एवं कांजी हाउस का निर्माण किया जाए। जिसमें बेसहारा पशु को बन्द किया जाय साथ में यह भी मांग की गई पकड़े गए मवेशियों के पशुपालको से उचित जुर्माना व शपथ पत्र लेकर छोड़ा जाय ताकि भविष्य में मवेशी सड़क पर न दिखे एवं प्रदेश सरकार से यह मांग की गई नवीन गौशाला को सुचार रूप से चलाने हेतु व रखरखाव हेतु शासन द्वारा एक बजट देने की मांग की गई। इस बजट फरियाद को शासन ने मंजूर कर दिया शासन द्वारा तीस लाख रुपए  स्वीकृत किया गया जो कि जिला पशु चिकित्सा विभाग के खाते में उक्त धनराशि आ चुकी है। जिस पर गौरक्षा समिति विश्व हिन्दू परिषद सीतापुर ने वर्तमान सरकार को बधाई दी। बैठक में श्रीप्रकाश सिंह, अनीत मिश्रा, विनोद त्रिपाठी, आशीष बाजपेई, अमित कुमार, दिनेश त्रिवेदी, उमाकांत शुक्ला, रेखा शुक्ला, रमेश त्रिवेदी, शिवनाथ मिश्रा, आकाश राय, अंजुल पांडेय, कमल शुक्ला, मनीष पांडे, पवन तिवारी, पुनीत गुप्ता, नगर अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, राजन गुप्ता, राजकिशोर यादव, प्रदीप बाजपेई आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे|
—————————————————————————————————————–
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular