Thursday, April 25, 2024
spot_img
HomeMarqueeगोरखपुर उपचुनाव में पांच विधानसभाओं में कहाँ कहाँ से टूटा तिलस्म 

गोरखपुर उपचुनाव में पांच विधानसभाओं में कहाँ कहाँ से टूटा तिलस्म 

गोरखपुर उपचुनाव में पांच विधानसभाओं में कहाँ कहाँ से टूटा तिलस्म
गोरखपुर । वर्ष 2018 के लोकसभा उपचुनाव ने 29 सालों के तिलस्म को तोड़ते हुए एक नया इतिहास रच दिया। जातिगत आधार पर ही सही लेकिन गोरखपुर में भाजपा का मजबूत किला ढहाने में समाजवादी पार्टी अन्य विपक्षी पार्टियों की मदद से कामियाब रही। बहुजन समाज पार्टी के सहयोग के बिना गोरखपुर में जीत असम्भव थी। वैसे तो बसपा  के तमाम कार्यकर्ताओ और नेताओं ने दिल से मेहनत करके इस असम्भव सी लगने वाली जीत को सम्भव बनाया लेकिन फिर भी पिपराईच विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी बसपा के युवा नेता और डुमरियागंज लोकसभा के प्रभारी आफताब अहमद ने चुनाव प्रचार में जो तेज़ी दिखाई वो आने वाले चुनावों के लिए एक सबक रहेगा कि कैसे कम समय में अधिक से अधिक मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचाई जाए।  लोकसभा उपचुनाव (16वीं लोकसभा) का परिणाम
सपा के पक्ष में गया और उसके प्रत्याशी प्रवीण कुमार निषाद को कुल 456513 मत मिले जिसमें कैंपियरगंज विधान सभा से 95740 मत जो प्राप्त मतों का 53% रहा। गोरखपुर शहर विधान सभा से 65736 मत जो कुल प्राप्त मतों का 39.81%/ है। गोरखपुर ग्रामीण विधान सभा से 100948 मत मिलेंजो प्राप्त मतो का 52.20% है। इसके अलाव पिपराइच से 100391  मत मील जो 47.63% है, सहजनवां विधान सभा से 93622 मत मिले जो प्राप्त मतो का 52.92% है।
वहीं बीजेपी के उपेंद्र दत्त शुक्ला को कुल 434632 मत मिले जिसमे से कैंपियरगंज विधान सभा से 81610-45.15%/, गोराखपुर शहर से 90313 जो प्राप्त मतो का 54.70%है।  गोरखपुर ग्रामीण से 84667 मत मिले जो 43.78% रहा। पिपराइच से 100634 मत प्राप्त हुए जो 47.75% है। सहजनवां विधानसभा में 77252 मतों के साथ 43.25% मत भाजपा को प्राप्त हुए।
उपचुनाव के इस संग्राम में कांग्रेस बिल्कुल अलग थलग रही और मतदाताओं ने उसे पूरी तरह नकार दिया । यहाँ कांग्रेस प्रत्याशी डा0 सुरहिता करीम को मात्र 18858 मत प्राप्त हुए जिसमे कैंपियरगंज में 3093, गोरखपुर शहर से 6506, गोरखपुर ग्रामीण से 3606, पिपराइच से 1297 और  सहजनवां से 4356 मत प्राप्त हुए।
मन्नवर रिज़वी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular