Friday, April 19, 2024
spot_img
HomeMarqueeगंगा दशहरा के महापर्व पर दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने यमुना में...

गंगा दशहरा के महापर्व पर दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने यमुना में डुबकी लगाकर रस्म अदा की

मथुरा। योगीराज श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा के विश्राम घाट पर श्रद्धा का पर्व गंगा दशहरा बड़े उत्साह के साथ मनाया गया जिसमें देश विदेश से आये लाखों श्रद्धालु यमुना में डुबकी लगा रहे है। और अपने रीति रिवाज के साथ रस्म निभाते हुए नजर आए। यहां कल से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था,
आज यमुना स्नान सुबह चार बजे से ही शुरू हो गया था।
यहां यमुना घाटों पर मथुरा वृन्दाबन नगर निगम ने पर्याप्त व्यवस्थाएं की हैं।
 यमुना स्नान के दौरान किसी प्रकार के हादसे को रोकने के लिए नगर निगम द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए 20 गोताखोर लगाए गए हैं। यह गोताखोर नावों में तैनात रहे। निगम द्वारा स्नान के बाद कपड़े बदलने के लिए आठ चेंजिंग रूम बनाए गए हैं।
यह चेंजिंग रूम विश्राम घाट उसके आसपास और यमुना के दूसरे और भी लगाए गए हैं। इसके अलावा यमुना के दोनों और दो-दो कैंप लगाए गए हैं। इन कैंपों को खोया-पाया कैंप के रूम में प्रयोग किया जा रहा है। लोगों की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिससे कोई अप्रिय घटना ना हो सके पुलिस प्रशासन के भी बेहतर इंतजाम नजर आए सुरक्षा की दृष्टि से श्रद्धालुओं की सुविधा के कड़े इंतजाम किए गए।
जिला प्रभारी शाहिद कुरेशी की रिपोर्ट
————————————————————————————————————————-
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular