Thursday, April 18, 2024
spot_img
HomeMarqueeकेंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कुछ इस तरह मनाया नया साल

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कुछ इस तरह मनाया नया साल

JOIN US-9918956492—————————————————
अपने व्हाट्सप्प ग्रुप में 9918956492 को जोड़े———————————– 
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को नव वर्ष 2018 की शुभकामनाएं दी हैं. वहीं केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने  भारत-चीन सीमा पर तैनात जवानों के साथ नया साल मनाया. प्रधानमंत्री मोदी ने नए साल के उपलक्ष में देशवासियों के दिए अपने बधाई संंदेश में सभी की खुशहाली, अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की. राष्ट्रपति कोविंद ने भी देशवासियों नए साल की बधाई देते हुए देश और दुनिया में सुख-शांति की कामना की. 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने बधाई संदेश में लिखा, ‘सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं! वर्ष 2018 में सभी देशवासियों और पूरे विश्व समुदाय के जीवन में सुख-समृद्धि, शांति और उल्लास का संचार होता रहे’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नव वर्ष 2018 के उपलक्ष में देशवासियों को दिए अपने संदेश में लिखा, ‘आप सभी को नव वर्ष 2018 की हार्दिक शुभकामनाएं, मैं प्रार्थना करता हूं कि यह वर्ष आप सभी के जीवन में खुशियां, समृद्धि और अच्छी सेहत लेकर आए ‘

उत्तरकाशी में आईटीबीपी की 12वीं बटालियन के कैंपस मातली पहुंचकर केन्द्रीय गृहमंत्री ने आईटीबीपी परिसर में बने भवनों व कक्षों का निरीक्षण किया तथा जवानों के परिवारों से मुलाकात कर उन्हें नए साल की शुभकामनायें दी. इसके बाद रक्षामंत्री ने शून्य से नीचे तापमान में भी भारत-चीन सीमा पर देश की रक्षा में जुटे 12वीं व 35वीं बटालियन के हिमवीरों से मुलाकात कर उनका हौसला बुलंद किया और उन्हें नए साल की शुभकामनाएं दी. राजनाथ सिंह ने पुलवामा हुए आतंकी हमले को कायरतापूर्ण कृत्य बताया और शहीदों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की.

यहां केन्द्रीय गृह मंत्री ने आईटीबीपी के जवानों की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की और साल के अंतिम दिन नये साल के स्वागत के लिये हुए जश्न में भी शामिल हुए. अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान सिंह आज राजनाथ सिंह हैलीकाप्टर से उत्तरकाशी से 120 किलोमीटर की दूरी पर स्थित और सामरिक द्रष्टि से अति महत्वपूर्ण नेलांग घाटी जाएंगे. 

https://www.youtube.com/watch?v=eBIyfSqbc0o


अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular