Thursday, April 18, 2024
spot_img
HomeMarqueeकार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी में जुटे कांग्रेसी

कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी में जुटे कांग्रेसी

कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी में जुटे कांग्रेसी
कानपुर महानगर। आगामी  12 मई को होने वाले कानपुर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी के लिए कांग्रेसी पदाधिकारी व कार्यकर्ता जोरो से तैयारी में लगे हुए है। इस बाबत कांग्रेस नगर अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री ने बताया कि प्रदेश और देश की गंूगी, बहरी सरकार जन समस्याओं को भूल कर संविधान विरोधी काम कर रही है, जिसेस लोगों के हक का दमन हो रहा है।
हर प्रकाश ने कहा कि आने वाले चुनाव के ऊर्जावान कांग्रेस का कार्यकर्ता भाजपा की सरकार को उखाड फेकने का काम करेगा। भाजपा की झूठी को जनता भी जवाब देने को तैयार है। बताया कि 12 मई को कानपुर कांग्रेस कमेटी का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन होने जा रहा है जिसकी तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। कहा कांग्रेस कार्यकर्ता संघर्ष करना जानते है और जनता की समस्याओ को लेकर वह सडको पर भी उतरे है। 12 मई को होने वाले सम्मेलन में यही कार्यकर्ता भाजपा की सरकारी को उखाड फेंकने का संकल्प लेंगे। इस सम्मेलन के माध्यम से प्रदेश व केंद्र सरकार को घेरने की रूपरेखा तय होगी। सम्मेलन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नवी आजाद, प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर, एआईसीसी के   सचिव सहित अन्य कई नेता व बडे पदाधिकारी शिरकत करेंगे।
सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular